HomeदेशG 20 की बैठक आज रांची में,कोरिया ,ब्राजील और अफ्रीका के प्रतिनिधि...

G 20 की बैठक आज रांची में,कोरिया ,ब्राजील और अफ्रीका के प्रतिनिधि पहुंचे,20 देशों के लोग लेंगे हिस्सा

Published on

- Advertisement -
  • बीरेंद्र कुमार झा

G-20 की बैठक गुरुवार से रांची के रेडिसन ब्लू में होने वाली है। इस में भाग लेने के लिए देश-विदेश के प्रतिनिधियों का रांची पहुंचना शुरू हो गया है। इस कड़ी में बुधवार को कई प्रतिनिधि रांची पहुंचे।रांची पहुंचने पर पर उनकी अगवानी और स्वागत परंपरागत नृत्य और संगीत के साथ किया गया।उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर रेड कारपेट बिछाया गया था। वहां झारखंड की कला संस्कृति का दृश्य नजर आ रहा था

राखी के रेडिसन ब्लू होटल में होने वाले जी-20 की बैठक को लेकर एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रतिनिधियों का झारखंड की संस्कृति से परिचय कराया गया। बैठक में भारत सहित 20 देशों के प्रतिनिधियों को मिलाकर करीब 60 लोग शामिल होंगे। बुधवार को रिपब्लिक ऑफ कोरिया से मिस योउन जुंग पार्क, सिंगापुर से मिस सियान ते और डॉक्टर वी एन एलिजा ऐंग तथा साउथ अफ्रीका से बर्नाड ब्लैडर ग्राइन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां परंपरागत ढंग से इनका स्वागत करने के बाद उन्हें रेडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया। जी-20 बैठक की व्यवस्था में एक दर्जन आईएएस अधिकारी भी लगे हुए हैं।

फिलीप ने जूते उतारे, फिर गए बिरसा मुंडा के बंदी कक्ष

ब्राजील के प्रतिनिधि फिलीप सिल्वा ने यहां बिरसा मुंडा जेल सह पार्क का भ्रमण किया ।इस क्रम में वह संग्रहालय देखने भी गए।उनकी सबसे खास बात यह रही कि जब वे बिरसा मुंडा के बंदी कक्ष में गए, तब उन्होंने अपने जूते उतार उतार दिए थे। इसके बाद उन्होंने भगवान बिरसा की प्रतिमा को नमन किया। फिलीप सिल्वा ने कहा कि इस संग्रहालय में जिस तरह इतिहास का संरक्षण किया गया है ,वह शानदार है। राज्य सरकार ने बिरसा मुंडा जीवनी की शानदार प्रस्तुति की है।

G- 20 के प्रतिनिधियों का स्वागत है: सीएम

G- 20 के प्रतिनिधियों के रांची में आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए G – 20 के प्रतिनिधियों के रांची पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि G-20 के पदाधिकारी अलग-अलग राज्यों में जा रहे हैं, रांची में आए प्रतिनिधियों का स्वागत है। वह यहां के लोगों को देखें और राज्य की जनता को समझें।

Latest articles

भरी संसद में मेरी मां का अपमान हुआ, सत्याग्रह प्रदर्शन में गरजी प्रियंका गांधी -शहीद के बेटे को कहा गया देशद्रोही

बीरेंद्र कुमार झा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने पूरे देश...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को फिर दिया 100 विधायकों वाला ऑफर, सीएम योगी पर किया ये दावा

बीरेंद्र कुमार झा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव...

लैंड फॉर जॉब स्कैन को लेकर सीबीआई ने तेजस्वी से 9 घंटे तक किए सवाल, 4 लाख की कंपनी का दफ्तर 150 करोड़ के...

बीरेंद्र कुमार झा शनिवार को रेलवे नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के...

अमेरिका के मिसीसिपी में आया विना​शकारी बवंडर, 23 की मौत, दर्जनों घायल (VIDEO)

न्यूज डेस्क अमेरिका के मिसिसिपी में शुक्रवार की देर रात आए बवंडर ने भीषण तबाही...

More like this