अग्निवीर मुआवजे पर झूठे बयान को लेकर फंस गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह !

0
112
**EDS: SCREENSHOT VIA SANSAD TV** New Delhi: Defence Minister Rajnath Singh speaks in Lok Sabha during ongoing Parliament session, in New Delhi, Monday, July 1, 2024. (PTI Photo)(PTI07_01_2024_000325B)

न्यूज़ डेस्क
राजनाथ सिंह ने पिछले दिनों राहुल गाँधी द्वारा अग्निवीरको लेकर संसद में उठाये गए सवाल पर रक्षा मंत्री रजनाथ सिंह ने जो जवाब दिया था और राहुल गाँधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था अब राजनाथ सिंह ही अपने ही बयान में फंस गए हैं।

अब राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शहीद के पिता का वीडियो साझा किया जिसमें वह केंद्र सरकार की ओर से मुआवजे की रकम मिलने से इनकार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने राहुल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था और भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष से राहुल के बयान के सत्यापन की मांग की थी।

अग्निवीर अजय के पिता वीडियो में एक करोड़ रुपए दिए जाने के राजनाथ सिंह के दावे को गलत बताते हुए यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि राज्य सरकार से मुआवजा मिला है केंद्र से नहीं। वह अग्निवीर योजना को समाप्त करने की भी मांग कर रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सेना की ओर से साफ किया गया कि अजय सिंह के परिवार को 98.39 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है और कुछ औपचारिकताओं के बाद उन्हें 67 लाख रुपए और दिए जाएंगे। इस तरह लगभग 1.65 करोड़ का मुआवजा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here