Homeदेशहिमाचल में दलबदल : कांग्रेस के छह बागी विधायक बीजेपी में हुए...

हिमाचल में दलबदल : कांग्रेस के छह बागी विधायक बीजेपी में हुए शामिल 

Published on

न्यूज़ डेस्क
लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में आज बड़ा खेला हुआ। कांग्रेस के छह बागी विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। इसके साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी के संग चले गए। बता दें कि कांग्रेस में पिछले दिनों ही छह बागी विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया था। आज अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं।             

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में भाजपा में शामिल होने पर सहमति बनी थी। बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल मौजूद थे। बागी विधायकों ने भाजपा से बातचीत के लिए राणा को अधिकृत किया था।   

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुलाकात में अयोग्य घोषित विधायकों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापसी, भाजपा में ज्वाइनिंग और भविष्य की सियासत को लेकर गहन चर्चा हुई। भाजपा जल्द लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा व मंडी और विधानसभा उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी घोषित कर सकती है।  इस बारे में राजेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद सबकुछ तय हो गया है।

 विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। वहीं, तीन निर्दलियों के भी जल्द भाजपा का दामन थामने के आसार हैं। जयराम ठाकुर निर्दलियों को लेकर नई दिल्ली गए थे। आज शाम को 7:00 बजे सभी शिमला लाए जाएंगे। भाजपा की ऐसी योजना है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक पीटरहॉफ शिमला पहुंचाए जाएंगे।

 सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करती है।  सुधीर शर्मा ने कहा कि जब हम अपने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं तो विधायक होने का क्या मतलब है। इसीलिए राज्यसभा चुनाव में हमने हर्ष महाजन को वोट दिया जो हमारे राज्य से हैं। आज हम सब अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। जब किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे और आपकी बात सुनने वाला कोई ना हो तो ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहिए।

राजेंद्र राणा ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी, उनकी सुनवाई नहीं हुई। सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य मुद्दों पर गौर नहीं किया गया।  राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों से की गई गारंटी पूरी नहीं कर रही है।  हम लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, लेकिन जब लोगों ने हमसे पूछा तो हमारे पास कोई जवाब नहीं था।  सीएम तानाशाह बन गए हैं और लोगों को अपमानित कर रहे। विधायकों की सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार विधायकों के मुताबिक नहीं चल रही है, बल्कि सुखविंद्र सुक्खू और उनके सहयोगी चला रहे हैं। हिमाचल सरकार वेंटिलेटर पर है।

उधर, बागियों के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा करके आज अपना ठिकाना चुन लिया। आज वे उनके साथ बैठे हैं जिन्होंने ओपीएस मांगने पर कर्मचारियों का मजाक उड़ाया। जिन्होंने पेपर लीक घोटाला किया और युवाओं के रिजल्ट लटकाए। जो अपने फायदे के लिए महिलाओं के विरोध में खड़े हो गए, जिन्होंने देवभूमि के आदर्श व मूल्यों को अपनी बेईमानी व खरीद-फरोख्त वाली राजनीति से कुचला। लेकिन, लोकतंत्र में जनता जनार्दन है। पैसों के लिए अपना ईमान बेचने वाले, जनता का प्यार और समर्थन पैसों से नहीं खरीद सकते। जनता जवाब देगी।

 

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...