Homeदेशधार्मिक जुलूस में अशोक चक्र की जगह चांद तारा वाला तिरंगा,वायरल वीडियो...

धार्मिक जुलूस में अशोक चक्र की जगह चांद तारा वाला तिरंगा,वायरल वीडियो पर केस दर्ज

Published on

बिहार के छपरा में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए धार्मिक जुलूस के दौरान चांद तारा वाला तिरंगा झंडा लहराने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। यह वीडियो सोमवार का ही बताया जा रहा है।भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे में अशोक चक्र की जगह चांद तारा लगाया हुआ दिखाई दे रहा है, जो भारतीय ध्वज संहिता 2002 सहित कई अधिनियमों का उल्लंघन है।

सारण के एसपी कुमार आशीष ने सोमवार को मीडिया को बताया कि वीडियो का सत्यापन किया गया है। यह वीडियो आज का ही है।कोपा बाजार इलाके में मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान यह वीडियो बनाया गया है।एसपी ने पुलिस अधिकारी को इसकी जांच करने का निर्देश दे दिया है। इसके अलावा कोपा थाना अध्यक्ष भी इसकी जांच कर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

सारण एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान नाç दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ एसपी ने सभी मीडिया से भी अपील की है कि ऐसे मामले में संयम पूर्वक और जिम्मेदारी पूर्वक रिपोर्टिंग करें और आपत्ति एवं वैमस्य को बढ़ावा देने वाला पोस्ट ना करें, अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।

Latest articles

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला

मौत की सजा के लिए फांसी की जगह दूसरे तरीके अपनाए जाने की मांग...

बैंक,UPI ऐप्स में मिलेगा ‘इमरजेंसी बटन,लगेगी डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर लगाम

साइबर अपराधों और बढ़ते डिजिटल अरेस्ट के मामलों से निपटने के लिए सरकार बड़ा...

फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय

आजकल सेहत को लेकर लोग पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं। खासतौर पर...

More like this