केंद्र सरकार का मनरेगा मजदूरों को दीपावली का तोहफा ,जल्द होगा बकाया मजदूरी का भुगतान

0
262

बीरेंद्र कुमार झा

दीपावली के मौके पर झारखंड राज्य के मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों को बकाया मजदूरी देने के लिए झारखंड को झारखंड को करीब 620 करोड रुपए दे दिया है। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी और तीसरी किस्त के तहत दी गई है दूसरी किस्त के रूप में 257.27 करोड़ और तीसरी किस्त 368.35 करोड रुपए दिए हैं।इस राशि से मजदूरों के बकाए का भुगतान किया जाएगा। भारत सरकार ने मनरेगा के मद में अपने हिस्से की राशि दी है।झारखंड ने पहले ही अपना हिस्सा दे दिया था।

परेशान थे मजदूर छोड़ दिया था काम

राज्य के मनरेगा मजदूरों को चार-पांच महीने से मजदूरी नहीं मिल रही थी।सितंबर में केंद्र से पैसा आने पर कुछ राशि का भुगतान मजदूरों को किया गया था लेकिन फिर भी अधिकतर मजदूरों की राशि लटकी हुई थी। काम करने के बाद पैसे नहीं मिले थे, कि देश को लेकर इसलिए बड़ी संख्या में मजदूर मनरेगा का काम छोड़कर बाजार में काम करने जा रहे थे।

रोजगार सेवकों पर भुगतान के लिए था दबाव

मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण मजदूरों में काफी आक्रोश है।ये लगातार रोजगार सेवकों पर मजदूरी भुगतान के लिएCentral Govt#Mnr दबाव दे रहे हैं।ऐसे में रोजगार सेवक भी गांव में जाने से कतरा रहे हैं। रोजगार सेवकों ने बताया की स्थिति बहुत खराब हो गई है अब राशि मिलने से स्थिति सामान्य हो सकेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here