Homeदेशइंडिया गठबंधन में राज्य स्तर पर सीट शेयरिंग और देश भर में...

इंडिया गठबंधन में राज्य स्तर पर सीट शेयरिंग और देश भर में साझा रैली पर हुआ फैसला

Published on

न्यूज़ डेस्क 
इंडिया गठबंधन की बैठक आज दो घंटे तक चली और कई मुद्दों पर साफ़ -साफ़ चर्चा की गई। इस बैठक में 28 पार्टियों ने हिस्सा लिया और तमाम पहलुओं पर गंभीरता से बात की गई। अंत में यही फैसला हुआ कि राज्यवार सीट शेयरिंग जल्द की जाएगी और देश भर में साझा रैली भी होगी।            
   बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बैठक में 151 विपक्षी सांसदों को संसद से निलंबित करने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया और 22 दिसंबर को इसके खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ मिलकर लड़ने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में जल्द से जल्द राज्य स्तर पर सीट शेयरिंग करने और देश भर में साझा जनसभाएं करने का फैसला लिया गया।
               प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग राज्य स्तर पर होगी। अगर कहीं ये फॉर्मूला काम नहीं करता है, तो हम सभी इस मामले पर मिलकर फैसला लेंगे। साथ ही खड़गे ने कहा कि पीएम कौन होगा इसका फैसला हम जीतने के बाद करेंगे। हमारा पहला काम है चुनाव जीतना, इसके बाद हम तय करेंगे। हमें पहले जीतने पर ध्यान देना चाहिए।
                   कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 149 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और हमने इसकी निंदा की है और एक प्रस्ताव पारित किया है कि यह अलोकतांत्रिक है।  उन्होंने कहा कि हमने कोई गलत मुद्दा नहीं उठाया। वे सदन में कैसे घुसे, उन्हें कौन लाया। सदन चलने के दौरान पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में घूम रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर जवाब नहीं दे रहे हैं। अगर हमें लोकतंत्र को बचाना है तो हमें मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी। हमने 22 दिसंबर को सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
                  इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि ईवीएम मुद्दे पर भी चर्चा हुई। एक प्रस्ताव पारित किया गया। हम इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह एक बहुत ही सफल और सार्थक बैठक थी। सभी ने अपनी बात रखी। मुख्य फोकस सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने पर था। बहुत सारी चीजों पर चर्चा हुई लेकिन सब कुछ आज ही तय नहीं किया जा सकता। सीट बंटवारे पर चर्चा तुरंत शुरू की जानी चाहिए, इसी पर चर्चा हुई।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...