Bank Holiday December: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगी बैंक की शाखाएं? यहां देखें तारीखों की पूरी लिस्ट

0
3

December Bank Holidays: दिसंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। महीने में रविवार, दूसरे-चौथे शनिवार और अलग-अलग राज्यों के त्योहारों को मिलाकर कुल 18 दिन बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान ATM, UPI और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी सुविधाएं जारी रहेंगी।

दिसंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

राज्यवार छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 1 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में इंडिजिनस फेथ डे/राज्य स्थापना दिवस पर बैंक बंद रहेंगे। 3 दिसंबर को गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व की छुट्टी होगी। सिक्किम में 9 और 11 दिसंबर को लोसूंग/नामसूंग पर्व पर बैंक नहीं खुलेंगे।

18 दिसंबर को मेघालय में यू सोसो थाम पुण्यतिथि और 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 24 दिसंबर को मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। 26 दिसंबर को मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में क्रिसमस/बॉक्सिंग डे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 30 दिसंबर को मेघालय और 31 दिसंबर को मिजोरम व सिक्किम में भी बैंकिंग अवकाश रहेगा।

शनिवार-रविवार की छुट्टियां भी शामिल

दिसंबर में 6, 13, 20 और 27 तारीख को रविवार है। इसके अलावा 12 दिसंबर को दूसरा और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

25 से 27 दिसंबर तक लगातार तीन दिन अवकाश

क्रिसमस के कारण 25 दिसंबर को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 26 दिसंबर को चौथा शनिवार और कुछ राज्यों में त्योहार की छुट्टी है। इसके बाद 27 दिसंबर को रविवार होने से लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी डिजिटल सेवाएं

छुट्टियों के दौरान ग्राहक मोबाइल और नेट बैंकिंग, ATM, Google Pay, PhonePe और Paytm के जरिए UPI भुगतान तथा ऑनलाइन मनी ट्रांसफर जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here