Homeदेशओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, पुलिस अधिकारी ने सीने में...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, पुलिस अधिकारी ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

Published on

न्यूज डेस्क
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई ने गोली मारी है। इस घटना के दौरान स्वास्थ्य मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर जा रहे थे। कार की अगली सीट पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री जैसे ही नीचे उतरे वैसे ही एएसआई ने उनके सीने में दो गोली मार दी। खून से लथपथ दास कार के पास ही नीचे गिर गये।

घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एयर एंबुलेंस बुलाकर अपोलो अस्पताल भेजा,जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक स्वास्थ्य मंत्री ने उस अस्पताल का दौरा किया है जहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद एयरलिफ्ट किया गया था। नवीन पटनायक ने मंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के परिजनों से भी बात की।

इस हमले को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this