Homeदेशआरएसएस की आलोचना संविधान के खिलाफ,राज्यसभा में बोले उपराष्ट्रपति धनखड़

आरएसएस की आलोचना संविधान के खिलाफ,राज्यसभा में बोले उपराष्ट्रपति धनखड़

Published on

राज्यसभा सभापति जगदीश धनखड़ ने बुधवार को आरएसएस पर टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति जताई ।राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र की सेवा में लगा संगठन है और संगठन से जुड़े लोग निस्वार्थ भाव से काम करते हैं ।उन्होंने कहा कि देश के काम में लगे संगठन की आलोचना करना संविधान के खिलाफ है और उसे देश की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का अधिकार है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें टोकने की कोशिश भी की।इस हंगामे के बाद बीएसपी और बीजेडी सहित विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

दरअसल सभापति जगदीप धनखड़ समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी सुमन द्वारा एनडीए अध्यक्ष की नियुक्ति पर की गई टिप्पणी से नाराज थे ।उन्होंने सांसद के एनटीए अध्यक्ष के आरएसएस से जुड़े होने की टिप्पणी पर नाराजगी जताई ।साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस टिप्पणी को संसद के रिकॉर्ड पर नहीं आने देंगे ।सभापति ने आगे कहा कि आरएसएस की साख बेदाग है।उन्होंने कहा कि वे किसी को भी आरएसएस को अलग-अलग करने की साजिश नहीं करने देंगे ।

वहीं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने जगदीश धनखड़ की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब तक किसी सासंद ने संसदीय कार्यवाही के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है, तब तक अध्यक्ष किसी सदस्य पर आपत्ति नहीं जता सकते हैं। खड़गे के सवाल का जवाब देते हुए सभापति ने कहा कि मैं मानता हूं कि जब कोई उल्लंघन होता है तो मैं बीच में बोल सकता हूं ,लेकिन यहां सांसद भारत के संविधान के खिलाफ बोल रहे हैं। मैं संगठन को अलग-अलग करने की इजाजत नहीं दूंगा।यह संविधान का उल्लंघन है। आरएसएस को इस देश की विकास यात्रा में भाग लेने का पूरा संवैधानिक अधिकार है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this