देश के मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन 

0
116

न्यूज़ डेस्क 
देश के जाने माने रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। अमीन‌ सयानी के बेटे राजिल सयानी ने निधन की पुष्टि की है। अमीन सयानी के निधन की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर है।

अमीन‌ सयानी को मंगलवार शाम करीब 6 बजे उनके दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर हार्ट अटैक आया। हार्ट अटैक आने के बाद उनके बेटे राजील उन्हें दक्षिण मुम्बई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले कर पहुंचे थे। अस्पताल में कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमीन सयानी को हाई ब्लड प्रेशन और उम्र से जुड़ी अन्य बीमारियां थीं। पिछले 12 साल से उन्हें पीठ दर्द‌ की भी शिकायत थी। वह चलने‌ के लिए वॉकर‌ का इस्तेमाल किया करते थे। उनका अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा। आज उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंचने वाले हैं।अमीन सयानी के अंतिम दर्शन को लेकर जल्द ही आधिकारिक बयान उनके घर वालों की तरफ से जारी किया जाएगा।

रेडियो कार्यक्र ‘बिनाका गीतमाला’ से अमीन सयानी ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। पहले रेडियो सिलोन और फिर विविध भारती पर‌ करीब 42 सालों तक चलने वाला हिंदी गीतों का उनका कार्यक्रम ‘बिनाका गीतमाला’ ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़े दिए थे। आलम यह था कि लोग हर हफ्ते उन्हें सुनने के लिए बेसबरी से इंतजार किया करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here