Homeदेशनीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच वार-पलटवार? क्या डूबेगी बिहार की...

नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच वार-पलटवार? क्या डूबेगी बिहार की महागठबंधन सरकार ?

Published on

बीरेंद्र कुमार
जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में अपना हिस्सा बताते हुए साफ तौर पर कहा है कि वह अपना हिस्सा लिए बगैर कहीं नहीं जाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने! ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे,तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगा कर बाप- दादा की पूरी संपत्ति अकेले ही हड़प लेगा। ऐसे कैसे चला जाए अपना हिस्सा छोड़कर ?

कुशवाहा से खफा हैं नीतीश कुमार

उपेंद्र कुशवाहा के बयानों को लेकर पार्टी के अंदर उनके खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो इतने नाराज हैं कि उपेंद्र कुशवाहा का नाम तक नहीं सुनना चाहते। नीतीश कुमार से जब उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल पूछने पर पहले तो वे यह कहा करते थे कि उनके बारे में हमसे मत पूछिए। लेकिन अब तो वे स्पष्ट तौर पर कह दे रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी के संपर्क में है,और दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। नाराज नीतीश कुमार ने तो यहां तक कह दिया कि वे पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और जहां जाना है ,चले जाएं ,उन्हें कोई रुकने के लिए कहने तक नहीं जाएगा।

क्या कहा था नीतीश कुमार ने जिस से भड़के कुशवाहा?

नीतीश कुमार ने कहा था कि जो लोग कहते हैं कि जेडीयू कमजोर हो रही है तो उनसे कह दीजिए कि खूब खुशी मनाएं और मस्त रहें। किस किसको कितना बढ़ाए, कौन कहां चला गया ,जाने दीजिए। नीतीश कुमार ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि जिसे जितना बोलना हो, बोलते रहिए और जब जाना है, तब चले जाइए। पत्रकारों से नीतीश कुमार ने कहा कि उनको पता है कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं हुई है बल्कि पहले से और मजबूत हो गई है।बिहार में 75 लाख लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं, लेकिन जो लोग कुछ बोलते रहता है तो बोलते रहता है। ऐसे ही फालतू के प्रचार करता रहता है इसमें कुछ लगता थोड़े ही है।

अकेले नहीं हड़पने देंगे पूरी संपत्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने यह साफ कर दिया कि बिना हिस्सा लिए वे कहीं जाने वाले नहीं हैं। खुद को छोटा बताते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने भी दो टूक कह दिया कि बड़े भाई को पूरी संपत्ति अकेले हड़पने नहीं देंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसे बड़े भाई की कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे, तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका भाई को घर से भगा कर बाप- दादा की पूरी संपत्ति अकेले ही हड़प लेगा! अपना हिस्सा छोड़ कर हम ऐसे कैसे चले जाएंगे ?

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...