बिहार में कोरोना से पहली मौत: खतरनाक संक्रमण की दस्तक के बीच, गया में एक महिला ने तोड़ा दम

0
94

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार में कोरोना के मामले अब लगातार बढ़ने लगे हैं। कोरोना के खतरनाक नए वेरिएंट की दस्तक के बाद अब प्रदेश में कोरोना मरीज की मौत भी होने लगी है। बिहार के गया में कोराना से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं।

गया में कोरोना मरीज की मौत

गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। वह मखदुमपुर की रहने वाली थी। सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन कुमार सिंह ने बताया कि महिला को 2 दिन पहले ही सांस लेने में दिक्कत और कई तरह की बीमारियों को लेकर जेपीएन से मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था।उन्होंने बताया कि जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। वहीं शुक्रवार को गया जिले में कोरोना से संक्रमित चार और लोग मिले हैं।

कोरोना के मामले बढ़े

बिहार में भी अब कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। शुक्रवार को पटना समेत आठ जिलों में कुल 20 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 75 हो गई है। गौरतलब है कि ओमीक्रोन के नए वेरिएंट ( omicron varian xbb 1.16) से संक्रमित मरीज भी बिहार में पाए गए हैं। सासाराम की एक महिला को इस वायरस से संक्रमित पाया गया था।

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को गाइडलाइन जारी कर दिया गया है।कोविड टेस्ट तेज कर दिए गए हैं ,जबकि बिना मास्क के अस्पतालों में एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here