HomeबिजनेसTwitter Logo: ट्विटर पर फिर हुई नीली चिड़िया की वापसी, डॉगी की...

Twitter Logo: ट्विटर पर फिर हुई नीली चिड़िया की वापसी, डॉगी की छुट्टी

Published on

न्यूज डेस्क
दुनिया के अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का लोगो तीन दिन बाद फिर से बदल दिया है। मस्क ने तीन दिन पहले नीली चिड़िया को हटाकर एक डॉग का लोगो लगाया था। जिसके बाद वह खूब वायरल हुआ था। हालांकि बदलाव केवल वेब वर्जन पर ही किया गया था। ऐप पर नहीं। लेकिन अब एक बार फिर नीली चिड़िया की वापसी हुई है। अब यह लोगो वेब और ऐप दोनों पर नज़र आ रहा है। हालांकि इसे बदलते ही क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है।

एलन मस्क के इस फैसले से लोग हैरान हो रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर डॉग ट्रैंड करने लगा था। पहले लोगों को यह लगा कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है। हालांकि उसके बाद एलन मस्क ने एक ट्वीट किया और यह साफ हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो फिर बदल दिया है।

अब एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदलने और फिर उसी पर वापस आने का फैसला क्यों किया ये तो अभी भी एक पहेली बनी हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि अरबपति ने देर से ही सही लेकिन यूजर्स को अप्रैल फूल बना दिया। हालांकि ट्विटर के लोगो में जो बदलाव हुआ था उसे फिर से फिक्स कर दिया गया है और कुत्ते की छुट्टी कर नीली चिड़िया की वापसी हो गई है।

Latest articles

CAN vs IND T20 World Cup 2024: भारत-कनाडा का मैच धुला, फ्लोरिडा में नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

न्यूज डेस्क भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में होने वाला मुकाबला एक भी गेंद...

Weather Today 16 June 2024: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप जारी,पहाड़ों पर भी बरपा रही कहर, जानिए आज कैसा रहेगा आपके...

Aaj Ka Mausam पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से झुलस रहा है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश,...

क्या स्पीकर पद के लिए विपक्ष उतार सकता है उम्मीदवार ?

न्यूज़ डेस्क मोदी की सरकार तो बन गई लेकिन स्पीकर पद को लेकर राजनीति शुरू...

More like this