Homeदेशउत्तराखंड में धर्मांतरण की सजा होगी 10 साल, धामी कैबिनेट ने विधेयक...

उत्तराखंड में धर्मांतरण की सजा होगी 10 साल, धामी कैबिनेट ने विधेयक को दी मंजूरी

Published on

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। विधेयक पास होने के बाद जबरन धर्मांतरण संज्ञेय अपराध हो जाएगां धर्मांतरण साबित होने पर दोषियों को अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान होगा।

 कैबिनेट बैठक में 26 में से 25 प्रस्तावों को दी गयी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को देहरादून में आयोजित कैबिनेट बैठक में 26 प्रस्ताव लाए गए, जिनमें से 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने मार्च, 2018 में त्रिवेंद्र रावत सरकार के पास करवाएउ धर्मांतरण एैक्ट में संशोधन करते हुए इसे और कड़ा करने का फैसला ले लिया हे। इसे अब यूपी से भी ज्यादा कड़ा किया जा रहा है। 29 नवंबर से शुय होने जा रहे विधानसभा सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा।

तीन से दस साल तक होगी धर्मांतरण के दोषियों की सजा

सूत्रों ने बताया कि पहले ऐक्ट में आरोपियों को तत्काल जमानत का प्रावधान था, जिसे अब गैर जमानती (संज्ञेय अपराध) कर दिया जाएगा। एकल धर्मांतरण में अब दो से सात साल जबकि सामूहिक धर्मांतरण पर तीन से 10 साल की सजा होगी। यूपी में एकल धर्मांतरण पर पांच साल तक की सजा है। इसी तरह जुर्माना की राशि अब क्रमश: 25 हजार और 50 हजार किया है। अदालत में ऐसे आरोपियों के दोषी पाए जाने पर अब पीड़ित को पांच लाख रुपए तक की क्षतिपूर्ति भी देनी होगी।

मसूरी में होगी अगली कैबिनेट

धामी सरकार की अगली कैबिनेट बैठक मसूरी में हो सकती है। सरकार ने 21 नबंबर से तीन दिवसीय चिंतन शिविर मसूरी में आायोजित किया है, जिसमें राज्य में राजस्व स्त्रोत बढ़ाने और महत्वाकांक्षी योजनाओं पर मंथन किया जाना है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this