उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत का विवादित बयान, नाथूराम गोडसे को बताया देशभक्त

0
166

न्यूज डेस्क
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर एक विवादित बयान दिया और देश भक्त करार दिया। उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन बलिया में त्रिवेंद्र रावत ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी को बेच रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथूराम गोडसे ने गांधी जी को मारा वो एक अलग मुद्दा है। लेकिन जहां तक मैंने गोडसे को जाना व पढ़ा है,वह भी एक देशभक्त थे। गांधी जी की जो हत्या हुई उस कदम से हम सहमत नहीं हैं।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केवल गांधी लगाने से विचारधारा गांधी नहीं हो जाती है, राहुल गांधी केवल गांधी उपनाम साझा करते हैं। जनेऊ बाहर लटकाने से उनकी पहचान नहीं बदल सकती है। राहुल गांधी के प्रयास से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ना है। कांग्रेस बीते समय की बात होने जा रही है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रावत ने कहा कि गांधी उप नाम भर से उनकी विचारधारा गांधीवादी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल बात करते हैं। रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केवल गांधी नाम को भुना रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता के प्रयासों से पार्टी को कोई लाभ नहीं होगा ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से बड़ा नौटंकीबाज नेता इस देश में कोई नहीं है।उन्होंने कहा कि सपा के ‘मुखौटा’ से जनता परिचित है। रावत ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश को गुंडा राज में झोंकने का कार्य किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here