Homeदेशहाजीपुर को दहलाने की साजिश नाकाम,फलों की टोकरी से मिला बमों का...

हाजीपुर को दहलाने की साजिश नाकाम,फलों की टोकरी से मिला बमों का जखीरा

Published on

बीरेंद्र कुमार
बिहार के वैशाली जिला में एक साथ कई जिंदा बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बम के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वैशाली पुलिस ने बम धमाकों से दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने बरामद बमों को डिफ्यूज कर दिया है। पुलिस ने जिन लोगों के घर से बम का जखीरा बरामद किया है, वह फल बेचने का काम करते हैं। बम का जखीरा फलों की टोकरी से मिला है। एक आरोपी का नाम खुर्शीद और दूसरा नाबालिग है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ के साथ पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में संदीप नाबालिग के पिता ने ही घर में बम रखे जाने की सूचना दी थी इस सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुबारक गली में पुलिस ने छापेमारी कर 8 जिंदा बम बरामद कर लिया है नाबालिग के पिता ने बताया कि उसका बेटा नशेड़ी है लेकिन बेटे से उसका कुछ लेना देना नहीं उसने बताया कि उसके 14 वर्षीय बेटे ने बम को टोकरी में लाकर घर में रखा था पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

हाजीपुर पुलिस को मिली दूसरी सफलता

प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले गुरुवार को हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया था। वैशाली एसपी के निर्देश पर पुलिस के द्वारा विशेष टीम का गठन कर गुरुवार की रात छापेमारी की गई थी। पुलिस को उस छापेमारी में एक पिस्टल ,दो कट्टा, एके-47 की दो मैगजीन और पिस्टल की एक मैगजीन के अलावा काफी संख्या में कारतूस भी बरामद करने में सफलता मिली थी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this