महाराष्ट्र एनडीए में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति ,बीजेपी 150 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार !

0
89

न्यूज़ डेस्क
महाराष्ट्र एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बनती दिख रही है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधान सभा में बीजेपी 140 से 150 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जबकि शिंदे की शिवसेना 80 और अजीत पवार की एनसीपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक़ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 80 सीटों पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो महायुति गठबंधन में छोटे सहयोगियों के लिए तीन सीटों का कोटा रखा गया है।

बता दें कि बीजेपी , शिवसेना और एनसीपी के महायुति गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के गठबंधन महाविकास अघाड़ी से है। लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी के शानदार प्रदर्शन ने जाहिर तौर पर महायुति गठबंधन की नींद उड़ा दी है।

लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने राज्य की 48 सीटों में से 30 पर जीत का परचम लहराया था। जाहिर तौर पर महाविकास अघाड़ी की नजरें इस विधानसभा चुनाव में इसी शानदार प्रदर्शन को दोहराने पर होंगी।

महाविकास अघाड़ी में शामिल राजनीतिक दलों के को कितनी सीटें मिलेंगी, इस बात का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, माना जा रहा है कि गठबंधन में भी बैठकों और मंथन का दौर जारी है।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नवंबर महीने में कराए जा सकते हैं। इस कड़ी में महाराष्ट्र की नब्ज टटोलने के लिए हाल ही में एक सर्वे किया गया जिसके मुताबिक, महाविकास अघाड़ी को 141 से 154 सीटें मिलने की बात सामने आई है। वहीं सर्वे में महायुति को 115 से 128 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here