Homeदेशकांग्रेस की पहली लिस्ट जारी ,उठे कई सवाल !

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी ,उठे कई सवाल !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा चुनाव को लेकर हालांकि कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है लेकिन कई सवाल भी उठ रहे हैं। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं। लेकिन पार्टी के कई फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, राहुल गांधी को केरल से टिकट दिए जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब कांग्रेस के गढ़ अमेठी से कांग्रेस परिवार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा? 1967 में अमेठी लोकसभा सीट आई और इसके बाद से ही इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा बना रहा। पहली बार 1977 में इस सीट से कोई भी उम्मीदवार गांधी परिवार से नहीं था। 

आपको बता दें कि सबसे पहले इस सीट से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी ने चुनाव लड़ा था। हालांकि पहला चुनाव वह हार गए लेकिन 1980 से लेकर 1991 तक लगातार चार चुनाव में गांधी परिवार ने लड़ा और जीत दर्ज की। 1980 में संजय गांधी जीते और उनके निधन के बाद भाई राजीव गांधी यहां से लगातार तीन बार जीते। राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी ने अमेठी में संजय गांधी के कर्ताधर्ता रहे सतीश शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया और उन्होंने जीत दर्ज की।

1998 में एक बार फिर सतीश शर्मा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया लेकिन इस बार बीजेपी के संजय सिंह ने हराकर चुनाव में जीत दर्ज की। इसके बाद 1999 में लोकसभा चुनाव हुआ तो सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद अमेठी की सत्ता 2004 से राहुल गांधी ने संभाली और उसके बाद से लगातार तीन चुनाव राहुल गांधी यहां जीता।   

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने हरा दिया। गांधी परिवार को यह हार करीब 42 साल बाद झेलनी पड़ी थी। अब जब राहुल गांधी को वायनाड का उम्मीदवार बनाया गया है तो यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे? अगर ऐसा होता है तो पार्टी 28 साल बाद गांधी परिवार से बाहर किसी को अमेठी सीट से अपना उम्मीदवार बनाएगी।

Latest articles

समीर वानखेड़े प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, केंद्र की चुनौती खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर...

मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा,

बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन...

बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! आपके फोन में घुस रहा है नया सुपर-वायरस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि...

रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

कई लोगों को अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द रहने की समस्या होती है।...

More like this