Homeदेश  हरियाणा की खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी आक्रोश रैली !

  हरियाणा की खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी आक्रोश रैली !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
किसान की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने,स्वामीनाथन रिर्पोट लागू करने,किसानों के कर्ज माफी सहित विभिन्न मुद्दों पर किसान आदोंलन के एक वर्ष पूरा होने व आदोंलन के दौरान अकाल मौत का शिकार हुए 750 किसानों की याद में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी 17 दिसंबर को सिरसा में किसान / मजदूर आक्रोश रैली का आयोजन करेगी।
     इस रैली का आयोजन राजनीति से ऊपर उठकर किया जाएगा,जिसमें अन्य दलों के लोगों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। रैली को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सहित कई शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय वर्किंग कमेटी सदस्य एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी है। 
                  हुड्डा पड़ोसी प्रांत राजस्थान के संगरिया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कस्बा टिब्बी में एक जनसभा को संबोधित करने जाने के दौरान यहां ठहरे थे। उन्होंने पार्टी के जिले  भर के नेताओं को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों में अब से ही जुट जाने का कहा। तत्पश्चात उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की।
      इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.के वी सिंह,पूर्व सांसद सुशील इंदौरा,पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिला खेड़ा,पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान इनेलो नेता एवं पूर्व जिला पार्षद हरपाल कासनियां ने इनेलो छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पार्टी का पटका पहना कर हरपाल कासनिया को पार्टी में शामिल किया।
                   हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी है। किसान आंदोलन के दौरान किसानों के साथ हुए समझौते के दौरान केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे उन पर आज तक अम्ल नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के मसलों को हल करने के लिए जो कमेटी गठित की गई उसके सदस्य ही किसान विरोधी सोच के हैं।
               उन्होंने आंदोलन के दौरान अकाल मौत का शिकार हुए किसानों को कांग्रेस के सत्तारूढ़ होने पर शहीद का दर्जा देने के सवाल पर कहा कि कादमा कांड के दौरान जो किसान हिंसा का शिकार हुए थे। प्रदेश में कांग्रेस के सत्तारूढ़ होने पर उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व अन्य सुविधाएं दी गई थीं उसी तर्ज पर इन किसान परिवारों को दी जाएगी। उन्होंने जातीय मतगणना की हिमायत भी की।
                   हुड्डा ने दावा किया कि वे निरंतर चुनाव वाले राज्यों में प्रचार पर जा रहे हैं। राजस्थान में 35 साल का इतिहास तोड़ते हुए कांग्रेस फिर सत्तारूढ़ होगी। वहीं अन्य चार राज्यों में भी कांग्रेस बढ़त बनाकर सत्तारूढ़ होने जा रही है। उन्होंने जजपा के राजस्थान में चुनाव लडऩे के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा में तो जजपा के जनाधार को जंग लग गया है। जजपा के नेताओं ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है।

Latest articles

रेवंत रेड्डी के हाथ तेलंगाना की कमान ,सात को लेंगे सीएम की शपथ 

अखिलेश अखिल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे। कांग्रेस शीर्ष कमान की मुहर रेवंत के...

चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब...

कांग्रेस की चालाकी पर भारी पड़े अखिलेश नीतीश और ममता

बीरेंद्र कुमार झा विपक्षी राजनीतिक दलों ने कई महीने पहले जोर-जोर से एक गठबंधन बनाया था और...

राजस्थान में सीएम की रेस में पांच चेहरे ,मोदी और शाह का पसंद कौन ?

अखिलेश अखिल राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर हलचल...

More like this

रेवंत रेड्डी के हाथ तेलंगाना की कमान ,सात को लेंगे सीएम की शपथ 

अखिलेश अखिल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे। कांग्रेस शीर्ष कमान की मुहर रेवंत के...

चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब...

कांग्रेस की चालाकी पर भारी पड़े अखिलेश नीतीश और ममता

बीरेंद्र कुमार झा विपक्षी राजनीतिक दलों ने कई महीने पहले जोर-जोर से एक गठबंधन बनाया था और...