लाल डायरी पर आई कांग्रेस नेता सचिन पायलट की प्रतिक्रिया

0
99

बीरेंद्र कुमार झा

लाल डायरी को लेकर इस समय राजस्थान की राजनीति भी लाल हो रही है।कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉन्ग्रेस को लूट की दुकान बताया था और यह भी कहा था की खुल गए लाल डायरी के पन्ने तो कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता निपट जाएंगे। इस बीच इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी विफल नजर आ रही है। प्रदेश में बीजेपी विपक्ष में है लेकिन वह यहां भी विफल रही।कांग्रेस राजस्थान ,छत्तीसगढ़,तेलंगाना और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

पीएम मोदी के बयान पर सचिन पायलट का पलटवार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यार ईआरसीपी पर कोई घोषणा नहीं की है। वे लोगों के मुद्दे नहीं उठा रहे हैं। विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है,लेकिन मणिपुर की मुद्दे पर उन्होंने मौन धारण कर रखा है। हम सभी चाहते हैं कि इस पर चर्चा होनी चाहिए किंतु सरकार पक्षपात पूर्ण तरीके से काम कर रही है। जैसे जैसे चुनाव जदीक आ रहा है विकास कार्यों पर बात करने के बजाय बीजेपी के नेताओं द्वारा ऐसे राजनितिक भाषण अधिक होंगे।

क्या कहा था प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुहा की कथित लाल डायरी के हवाले से राज्य सरकार पर गुरुवार को जमकर निशाना साधा। उन्होने इस लाल डायरी को कांग्रेस की लूट की दुकान का सबसे नया उत्पाद करार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो जा रही है।सीकर में एक आम सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा का नारा दिया गया था और अब यूपीए इस इंडिया और इंडिया इस यूपीए की बात की जा रही है।लेकिन जनता फिर से एक बार वही हाल करेगी जो उसने पहले किया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया पलटवार

सीकर की सभा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल डायरी को कांग्रेस की लूट की दुकान का ताजा उत्पाद करार दिए जाने और इस लाल डायरी की चर्चा होते ही कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं की बोलती बंद हो जाने के को बात कहकर कांग्रेस पर हमलावर हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पलटवार किया है। पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की असली लूट तो प्रधानमंत्री ने लाल सिलेंडर को 1150 रुपए में बेचकर मजा रखी है।

राजस्थान विधानसभा में कथित लाल डायरी लहराई गई थी

गौरतलब है कि राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुहा ने हाल ही में राज्य विधानसभा में कथित लाल डायरी लहराई थी। बाद में उन्होंने दावा किया कि डायरी में दो नंबर का लेनदेन दर्ज है और इसमें मुख्यमंत्री का भी नाम है। इस की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान चलाई है और झूठ का बाजार सजाया है।कांग्रेस का मतलब ही है लूट की दुकान और झूठ का बाजार।कांग्रेस के इस लूट की दुकान का सबसे ताजा प्रोडक्ट है राजस्थान की लाल डायरी ।मोदी ने कहा कि कहते हैं कि इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं।लोग कर रहे हैं कह रहे हैं कि लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे। कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की लाल रैली का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here