Homeदेशछत्तीसगढ़ का महासंग्राम :कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची ,पाटन...

छत्तीसगढ़ का महासंग्राम :कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची ,पाटन से लड़ेंगे सीएम बघेल ,रमन सिंह को चुनौती देंगे गिरीश देवांगन !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर  रविवार को कांग्रेस  30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें आठ विधायकों का टिकट काट दिया गया है। जिन विधायकों के टिकट कटे हैं उनमे काफी नाराजगी है। पार्टी उन्हें शांत  तो कर रही है  लेकिन खेल आगे बिगड़ भी  सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी परम्परागत पाटन सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे जबकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के खिलाफ राजनादगांव सीट पर गिरीश देवांगन पार्टी के उम्मीदवार होंगे।         
            कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन जारी इस सूची में पहले चरण की 20 सीटों में 19 सीटो के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए है,जबकि एक मात्र सीट जगदलपुर पर उम्मीदवार घोषित नही किया गया है। पार्टी ने बस्तर से सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को चित्रकोट सीट से उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत फिर अपनी परंपरागत सीट सक्ती से उम्मीदवार बनाए गए है। उप मुख्यमंत्री डी.एस.सिंहदेव फिर अपनी परंपरागत सीट अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे।
                         पार्टी ने कांकेर के विधायक शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग, दंतेवाड़ा की विधायक देवती कर्मा, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम,पंडरिया की विधायक ममता चंद्राकर, खुज्जी की विधायक छन्नी साहू, नवागढ़ के विधायक गुरुदयाल बंजारे और डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल को इस बार उम्मीदवार नही बनाया है। दंतेवाड़ा सीट से देवती कर्मा के बदले उनके पुत्र छबिंद्र कर्मा को टिकट दिया गया है।
                          कांग्रेस  ने सभी मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया हैं हालांकि मंत्री रूद्र गुरू की सीट बदल दी गई है और उन्हे अहिवारा सीट की बजाय नवागढ़ से गुरु दयाल सिंह बंजारे की जगह प्रत्याशी बनाया गया है। पंडरिया से ममता चंद्राकर की जगह नीलकंठ चंद्रवंशी, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर सिंह बघेल की जगह हर्षिता स्वामी बघेल, खुज्जी में छन्नी साहू की जगह भोला राम साहू को टिकट दिया गया है,वहीं अंतागढ़ से अनूप नाग की टिकट काटकर रूप सिंह पोटाई को मौका दिया गया है।कांकेर से शिशुपाल सोरी की टिकट काटकर शंकर ध्रुव को दिया गया है।
                   कांग्रेस ने नए उम्मीदवारों के रूप में राजनांदगांव सीट से गिरीश देवांगन, दंतेवाड़ा सीट से छविंद कर्मा, अंतागढ़ सीट से रूप कुमार पोटाई, पंडरिया से नीलकंठ चंद्रवंशी,डोंगरगढ़ से हर्षिता बघेल को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली विधायक खैरागढ़ से यशोदा वर्मा और भानूप्रतापपुर से सावित्री मंडावी पर दोबारा भरोसा जताया गया है।कांग्रेस ने अभी 60 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नही की है। मंगलवार को दिल्ली में फिर पार्टी नेताओं की बैठक होंगी जिसके बाद सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की संभावना है।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...