बीरेंद्र कुमार झा
स्वतंत्रता दिवस के बाद मुंबई में संभावित इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन इंक्लूसिव अलायंस (INDIA की बैठक कई मायनों में बेहद अहम साबित हो सकती है।यह बैठक विपक्षी गठबंधन की भविष्य की दिशा और दशा दोनों तय करेगी ।इस बैठक में गठबंधन के संयोजक के साथ अध्यक्ष पद पर भी चर्चा होने की संभावना है।
मुंबई बैठक में विपक्षी दल समन्वय समिति के सदस्यों का चयन, गठबंधन के संयोजक और न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करने पर चर्चा करेंगे। इस बीच कांग्रेस में यह मांग जोर पकड़ती रही है कि पार्टी को इंडिया गठबंधन की अध्यक्षता पर दावेदारी करनी चाहिए।सूत्रों का कहना है कि मुंबई बैठक में कांग्रेस इंडियन नेशनल डेवलपमेंटलआफ इंक्लूसिव अलायंस के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करेगी। पार्टी का मानना है कि सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते इंडिया का अध्यक्ष कांग्रेस से होना चाहिए।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही कर चुकी हैं इनकार
इस पद के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली पसंद हैं।सूत्रों से प्राप्त जनकारिबके अनुसार बेंगलुरु की बैठक में कई प्रमुख नेताओं ने सोनिया गांधी से इस नए गठबंधन इंडिया का अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह भी किया था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुईं, हालंकि कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वे संभालती रहेंगी।
मलिकार्जुन खड़गे की दावेदारी मजबूत
अब कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार है।इसके साथ मुंबई में होने वाली बैठक में समन्वय समिति के सदस्यों के चयन के साथ संयोजक के पद को लेकर भी घटक दलों के बीच चर्चा के बाद फैसला होना है। संयोजक पद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
ममता और पवार को भी मिल सकते हैं अहम पद
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले शख्स हैं ,जिन्होंने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए से मुकाबला करने के लिए विपक्ष की एकजुटता की कवायद शुरू की थी।वहीं पार्टी के दूसरे नेता का कहना है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को भी गठबंधन में अहम पदों पर जा सकते हैं।

