CWC में शामिल नहीं करने पर भड़के Acharya Pramod Krishnam, बोले-‘बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़’

0
112

विकास कुमार
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की नई सूची जारी कर दी गई है,इस सूची में आचार्य प्रमोद कृष्णम को जगह नहीं दी गई है। इसे लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिना नाम लिए कांग्रेस के बडे नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आचार्य ने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता है जो हिन्दू नाम से नफरत करते हैं और पार्टी को वामपंथ के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को ‘वंदे मातरम’ और ‘भगवा’ से भी नफरत है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल नहीं किए जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता टुकडे-टुकडे गैंग के लोगों को पसंद करते है। आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि “पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को मेरी “वेशभूषा” और “तिलक” से चिढ़ है, जिन्हें मैं इस जन्म में नहीं छोड़ सकता।”

कांग्रेस ने इस साल के अंत तक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई वर्किंग कमेटी की लिस्ट जारी की है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित कुल 39 सदस्यों को शामिल किया गया है लेकिन आचार्य प्रमोद कृष्णम् को नई वर्किंग कमेटी में जगह नहीं मिली है। हालांकि आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें सीडब्ल्यूसी में शामिल नहीं किया गया है इसलिए उन्होंने अपने गुस्से का खुलकर इजहार किया है। अपने गुस्से का इजहार करने के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है उससे कांग्रेस को सियासी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here