गुवाहाटी में कांग्रेस की न्याय यात्रा पर रोक ,कांग्रेस और पुलिस आमने -सामने

0
112

न्यूज़ डेस्क
कांग्रेस की भरत जोड़ो न्याय यात्रा तो मणिपुर से शुरू हुई थी लेकिन असम में पहुंची यात्रा को अब अवरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। असम में कांग्रेस और असम पुलिस आमने -सामने है। पुलिस यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दे रही है।
पिछले दिनों दो बार यात्रा पर हमले के बाद आज गुवाहाटी में पुलिस ने मुख्य सड़कों पर जाने से यात्रा को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस आमने सामने आ गए। कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से इसे शेयर किया। नीचे दिए गए लिंक में आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पार्टी ने लिखा, “अहंकार ध्वस्त हुआ। असम के मुख्यमंत्री और दिल्ली में बैठे उनके मालिक का अहंकार कांग्रेस के बब्बर शेरों ने ध्वस्त कर दिया। “कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती”
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रोकने पर राहुल गांधी ने कहा कि आज असम में जिस रास्ते से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकलनी है। इसी रास्ते से बजरंग दल और जेपी नड्डा की रैली निकली, लेकिन हमारी पदयात्रा को रोक दिया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए हैं। इसलिए ये मत सोचिए कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर है। कांग्रेस का कार्यकर्ता बब्बर शेर है।

उन्होंने आगे कहा कि असम में आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के रास्ते पर बैरिकेड लगा दिए गए थे। कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को हटा दिया। लेकिन हम कानून का पालन करते हैं, इसलिए यात्रा उस रास्ते से निकाली गई जहां से हमें अनुमति मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here