Homeदेशकांग्रेस विनेश फोगाट को दे सकती है टिकट, हरियाणा में कांग्रेस आप...

कांग्रेस विनेश फोगाट को दे सकती है टिकट, हरियाणा में कांग्रेस आप से गठबंधन के मूड में

Published on

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक हुई।जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है।खबरों की मानें तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी प्रदेश में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के पक्ष में है।इसके लिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं से राय मांगी है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम भी मंजूर की गई सूची में शामिल है। कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने बैठक के बारे में जानकारी दी कि बुधवार तक अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने को लेकर जारी अटकलों पर भी मंगलवार तक विराम लग जाएगा।

बाबरिया ने कहा कि हरियाणा की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 49 नामों की सूची पेश की गई, जिनमें से 34 को मंजूरी दे दी गई है जबकि 15 लंबित हैं। उन्होंने कहा कि 22 (वर्तमान) विधायकों के नाम भी मंजूर कर लिए गए हैं।बैठक मंगलवार को भी जारी रहेगी और उम्मीद है कि परसों अंतिम सूची घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ नाम समीक्षा समिति को भेजे गए हैं और उन पर मंगलवार को समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा।इस समिति में कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख और विधायक दल के नेता शामिल हैं।

बाबरिया ने कहा कि उम्मीदवारी का पैमाना उन नेताओं की जीत की संभावना पर आधारित है,जिनके नाम सर्वेक्षणों में आए हैं तथा जो दो बार से अधिक चुनाव नहीं हारे हैं।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this