शनिवार को पटियाला जेल से रिहा होंगे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू !

0
220

न्यूज़ डेस्क
पटियाला जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू कल शनिवार को रिहा हो सकते हैं। खुद सिद्धू के ही ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। हालाँकि पंजाब सरकार की तरफ से अभी इस बावत कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सिद्धू ने ट्वीट में लिखा है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है। सजा के दौरान कोई छुट्टी न लेने का नवजोत सिंह सिद्धू को यह बेनिफिट मिल रहा है। उन्हें रोडरेज केस में 19 मई 2022 को एक साल कैद की सजा सुनाई गई थी। सिद्धू 20 मई 2022 को जेल गए थे। बता दें कि 1990 के रोड रेज मामले में एक साल की सजा होने के बाद 20 मई 2022 से पटियाला जेल में बंद हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू को 19 मई 2022 को एक साल की सजा सुनाई गई थी। इस लिहाज से 18 मई तक उन्हें जेल में रहना पड़ता, लेकिन जेल के नियमों के अनुसार, कैदियों को हर महीने 4 दिन की छुट्टी दी जाती है। सजा के दौरान सिद्धू ने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली। इस लिहाज से उनकी सजा 48 दिन पहले मार्च के आखिर तक पूरी हो जाएगी।

इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भी सिद्धू के जेल से बाहर आने की खबरें सामने आई थीं। उम्मीद की जा रही थी कि जिन 50 कैदियों को गणतंत्र दिवस पर विशेष छूट दी जाती है उनमें सिद्धू का नंबर भी आ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here