Homeदेशअप्रैल में हो सकती है कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई

अप्रैल में हो सकती है कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई

Published on

न्यूज डेस्क
पहले इस बात की संभावना दिख रही थी कि जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई गणतंत्र दिवस को हो जायेगी लेकिन मान सरकार ने इस पर कोई कारवाई नही की ।सिद्धू बाहर नहीं निकल सके ।लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल तक सिद्धू की रिहाई हो सकती है ।सिद्धू की सजा हालाकि मई महीने तक की है ।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल में बंद हर कैदी को चार से पांच दिन की माफी हर माह मिलती है। इसमें वो महीना शामिल नहीं किया जाता जिस माह दोषी को जेल भेजा गया है। इसके अलावा इस माफी में वो महीना भी शामिल नहीं होता जिस माह दोषी की सजा पूरी होने वाली हो। ये माफी कैदी को जेल में दिए गए काम के साथ उसके बर्ताव से जुड़ी होती है।

सिद्धू ने पिछले साल 20 मई को तब जेल में सरेंडर किया था जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। ये सजा एक बुजुर्ग शख्स की हत्या के मामले में सुनाई गई थी। कार पार्किंग को लेकर 1988 में हुए एक विवाद में 65 साल के गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि सिद्धू ने उस शख्स के साथ मारपीट की थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई ।

सिद्धू के मामले में माफी की मियाद 1 जून 2022 से 31 मार्च 2023 तक काउंट की जाएगी। अगर हर माह पांच माफी उन्हें दी जाएं तो नौ माह में सिद्धू को 45 दिनों की राहत मिलती है। इस हिसाब से वो अप्रैल के पहले सप्ताह में जेल से बाहर आ सकते हैं। अगर हर महीने मिलने वाली माफी पांच के बजाए चार दिन हो तो भी सिद्धू अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जेल से बाहर आ सकते हैं।

सिद्धू के वकील हरिंदर पाल वर्मा का कहना है कि सिद्धू के मामले में जो भी नियम लागू किया जाए वो हर हाल में अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक जेल से बाहर आ जाएंगे। उनका कहना है कि गणतंत्र दिवस वाले दिन जेल से रिहाई की बात पर सिद्धू का कहना था कि अगर उन्हें माफी नहीं भी मिलती तो ये उनका भाग्य है। उनका कहना था कि वो हताश नहीं हैं। बल्कि हर मुश्किल से गुजरने को तैयार हैं।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this