HomeदेशMaharashtra में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी Congress पार्टी, अब हर...

Maharashtra में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी Congress पार्टी, अब हर संभाग में होगी कांग्रेस नेताओं की बैठक

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र में कांग्रेस यूनिट ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अब गुरुवार से कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक का सिलसिला चालू हो जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी मुंबई में खत्म होनी है। इसलिए इस यात्रा की सफलता के लिए गुरुवार से कांग्रेस की संभाग स्तरीय बैठकें आयोजित की जानी हैं।

कांग्रेस पार्टी का गढ़ माने जाने वाले विदर्भ क्षेत्र के लिए पहली बैठक 18 जनवरी को अमरावती में होगी। इसके बाद 20 जनवरी को नागपुर में कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी। बाद में, 23 जनवरी को पुणे में बैठक होगी। वहीं 24 जनवरी को भिवंडी में कोंकण क्षेत्र के लिए बैठक होंगी। उत्तरी महाराष्ट्र की बैठक धुले में 27 जनवरी को और लातूर में मराठवाड़ा की बैठक 29 जनवरी को होगी।

कांग्रेस की बैठक में रमेश चेन्निथला, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट और विजय वडेट्टीवार हिस्सा लेंगे। बैठक में अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण भी हिस्सा लेंगे। वहीं महिला और युवा विंग जैसे सहयोगी संगठनों के प्रमुख भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस ने 2014 में महाराष्ट्र में दो लोकसभा सीटें जीती थी,जबकि 2019 में सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस को संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में अपनी खोई सियासी जमीन हासिल करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इस बार कांग्रेस पार्टी महाविकास अघाड़ी के साथ गठबंधन में लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। इसलिए कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this