Homeदेशआज आरएसएस के गढ़ नागपुर से कांग्रेस करेगी आम चुनाव की शुरुआत

आज आरएसएस के गढ़ नागपुर से कांग्रेस करेगी आम चुनाव की शुरुआत

Published on

 

बीरेंद्र कुमार झा
2024 ईस्वी में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों अभी से ही पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस पार्टी भी अपने 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आरएसएस मुख्यालय का सहर नागपुर में एक रैली आयोजित करेगी और वहीं से आम चुनाव के लिए बिगुल फूंकेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय शहर नागपुर में आज कांग्रेस के एक महा रैली होने वाली है ,जिसमें कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शामिल रहेंगे। इसके अलावा इस रैली में करीब 2 लाख कार्यकर्ताओं के जुटान की बात भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा कही जा रही है।इसके अलावा कांग्रेस शाशित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी इस रैली में बुलाया गया है।कांग्रेस अपने 139 में स्थापना दिवस पर ‘ तैयार हम’ रैली का आयोजन कर रही है।

रैली को संबोधित करने वाले नेता

कांग्रेस पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे।इस रैली को काफी महीने महत्वपूर्ण माना जा रहा है,क्योंकि इसका आयोजन नागपुर में हो रहा है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय और ऐतिहासिक स्थल ‘ दीक्षा भूमि’ है।इस दीक्षा भूमि में ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था। नागपुर से कांग्रेस विधायक नितिन रावत ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि’ है तैयार हम’ विषय के साथ नागपुर की यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी। कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए यहीं से शुरुआत करेगी। पार्टी नेताओं के अनुसार नागपुर के दिघोरी में इस रैली के लिए जोरदार तैयारी की गई है,जहां लाखों लोग और कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

‘ हैं तैयार हम ‘ रैली के बाद कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा का समापन भी महाराष्ट्र में

बुधवार को कांग्रेस ने भारत में यात्रा शुरू करने का ऐलान किया था। यह यात्रा मणिपुर से मुंबई तक निकाली जाएगी, जो 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से होगी और 20 मार्च को इसका समापन होगा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पहले स्थापना दिवस पर है तैयार हम रैली का नागपुर में और फिर भारत न्याय यात्रा के समापन के लिए महाराष्ट्र के ही दो शहरों को कांग्रेस ने इसलिए चुना है ताकि आम चुनाव के लिए यहां से जो माहौल बन सके उसका असर आगामी लोक सभा चुनाव 2924 में दिखे।

 

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...