Homeदेशतमिलनाडु में डीएमके से कुछ ज्यादा सीटें मांग रही है कांग्रेस ,की...

तमिलनाडु में डीएमके से कुछ ज्यादा सीटें मांग रही है कांग्रेस ,की बनेगी बात ? 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे की कहानी लगभग हर राज्य में आगे बढ़ रही है। तमिलनाडु में भी कांग्रेस और डीएमके के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है। खबर है कि चर्चा के दौरान कांग्रेस ने डीएमके से कुछ ज्यादा सीटों की मांग की है। 2019 के लोकसभा चुनावों में तमिलनाडु में कांग्रेस ने दक्षिणी राज्य की 39 सीटों में से 10 पर चुनाव लड़ा था।         

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आम चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर सबसे पुरानी पार्टी और द्रमुक के बीच पहले दौर की बातचीत अच्छी रही है।कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक, जो नेशनल अलायंस कमेटी के संयोजक भी हैं, और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस की ओर से बातचीत का नेतृत्व किया।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुकुल वासनिक ने कहा कि द्रमुक के साथ पहले दौर की बातचीत सुचारु रूप से चली थी।उन्होंने कहा, ”बातचीत पूरी होने और निर्वाचन क्षेत्रों का फैसला होने के बाद हम बाकी विवरणों पर बात करेंगे।” उन्होंने कहा, ”तमिलनाडु लोकतंत्र को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

वासनिक ने कहा कि देश की जनता केंद्र की भाजपा नीत सरकार से असंतुष्ट है।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने के बाद इंडिया गठबंधन और मजबूत होकर उभरेगा।

वार्ता के दौरान कांग्रेस की ओर से वासनिक, खुर्शीद, अजॉय कुमार, केएस अलागिरि, के. सेल्वापेरुनथुंगई, ईवीकेएस एलंगोवन, कार्ति चिदंबरम और विजय वसंत मौजूद थे, जबकि द्रमुक का प्रतिनिधित्व टी.आर. बालू, के.एन. नेहरू, आई. पेरियासामी, तिरुचि शिवा, ए. राजा और एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम ने किया।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this