Congress screening committee: यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में कांग्रेस ने कसी कमर, उम्मीदवारों के चयन की जिम्मेदारी इन नेताओं को

0
2

Congress screening committee: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को इन समितियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी। इनका प्रमुख काम चुनाव से पहले उम्मीदवारों के नामों की छंटनी और चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा।

पार्टी ने पांचों राज्यों में कमेटियों की कमान वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। उत्तर प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है। उनके साथ असलम शेख और बी.वी. श्रीनिवास सदस्य होंगे। पंजाब में सिरिवेल्ला प्रसाद पैनल का नेतृत्व करेंगे, जबकि सचिन सावंत और निवेदिथ अल्वा इसमें शामिल किए गए हैं।

उत्तराखंड की जिम्मेदारी दीपा दासमुंशी को दी गई है। इस कमेटी में अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया सदस्य होंगे। वहीं, गोवा के लिए के.जे. जॉर्ज को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ सतेज डी. पाटिल और शफी परमबिल को जगह मिली है। मणिपुर की स्क्रीनिंग कमेटी की अगुवाई बी.एम. संदीप करेंगे। हिबी ईडन और राजेश ठाकुर इसके अन्य सदस्य होंगे।

हरीश रावत ने खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात

कमेटियों के गठन के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान उत्तराखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।

रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे मिलना हमेशा प्रेरणा देता है और इस दौरान उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। वहीं, खरगे के साथ हुई मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया। रावत के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के सामने उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here