Homeदेशमोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाई ब्लैक पेपर, कहा -लोकतंत्र को किया...

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाई ब्लैक पेपर, कहा -लोकतंत्र को किया ख़त्म 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
सबके अपने अपने दाव चल रहे हैं। बीजेपी का अपना दाव है तो कांग्रेस भी अपना दाव चलने से पीछे नहीं है। सामने चुनाव है और कांग्रेस भी बीजेपी पर हमला करने से नहीं चूक रही है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया। ’10 साल, अन्याय काल’ के नाम से कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल को लेकर हमला भी बोला।      

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी जब अपनी बात को संसद में रखते हैं तो बार-बार अपनी कामयाबी के बारे में बात करते हैं और अपनी नाकामी को छिपाते हैं। और जब हम उनकी नाकामी के बारे में बोलते हैं तब भी हमको महत्व नहीं दिया जाता है। इसलिए हमने सोचा कि एक ‘ब्लैक पेपर’ उनकी सरकार के खिलाफ निकाला जाए और लोगों को बताया जाए।

 खड़गे ने कहा कि इस समय देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। इसकी बात कभी भी बीजेपी की सरकार नहीं करती है। कितने लोगों को नौकरी मिली इस बारे में उन्होंने कभी जानकारी नहीं दी। गांवों में भी रोजगार कम हो रहा है। नरेगा का पैसा वह नहीं दे रहे हैं। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, उनके साथ केंद्र सरकार अन्याय कर रही है। जैसे तेलंगाना है, केरल और कर्नाटक और अन्य कई राज्य हैं। बाद में केंद्र सरकार कहती है कि हमने पैसा तो दिया है लेकिन वह (राज्य सरकार) खर्च नहीं कर रहे हैं। यह जानबूझकर कहना कि पैसा खर्च नहीं किया जा रहा है यह बीजेपी की बहुत बड़ी साजिश है।

देश में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। वह (पीएम मोदी) नेहरू और इंदिरा गांधी जी के जमान से तुलना करते हैं। आज आप सत्ता में है। आज आप क्या कर रहे हैं इस बारे में वह नहीं बता रहे हैं। महंगाई को काबू करने के लिए आपने क्या कदम उठाया, महत्व इस बात का है, ना कि नेहरू और इंदिरा गांधी जी के जमाने में क्या हुआ उसका।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में लोकतंत्र को खतरा है, पिछले 10 साल में 411 विधायकों को बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया। उन्होंने कांग्रेस की कई सरकारें गिराईं। वे लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की दोगुनी आय का वादा किया था वो पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी एमएसपी  थी तो ये बोलो कि मैं नहीं कर सका, 2 करोड़ नौकरियां थीं मैं नहीं कर सका। सामाजिक न्याय की बात करते हैं। वो कहते हैं मैंने एसटी से राष्ट्रपति बनाया। लेकिन ये तो बनते रहते हैं। इनका महत्व मैं भी जनता हूं। सामाजिक न्याय उस वक्त मिलता है जब सभी की भागीदारी बढ़े। गवर्नमेंट सेक्टर में, प्राइवेट सेक्टर में पक्की नौकरी दो।

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...