बीरेंद्र कुमार झा
कर्नाटक की राजनीति से एक बड़ी खबर आ रही है। दरशल कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जीडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शुक्रवार को मुलाकात की। जेडीएस औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)का हिस्सा बन गया।इस बैठक के दौरान भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।
अमित शाह, प्रमोद सावंत और जे पी नड्डा की उपस्थिति में हुआ गठबंधन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्र अमित शाह की उपस्थिति में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमार स्वामी से मुलाकात की।उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि जेडीएस ने राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया है। लोकतांत्रिक गठबंधन …..हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। उल्लेखनीय है कि कुमार स्वामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में बीजेपी के साथ अपने पार्टी के गठबंधन पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे थे।
पिछले लोकसभा में बीजेपी का प्रदर्शन
गौरतकन है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच बड़ी खबर कर्नाटक से सामने आई है कि जीडीएस ने एनडीए का दामन थामा है। कर्नाटक बीजेपी के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री येदियारुप्पा कहा था कि बीजेपी का 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता दल सेक्युलर के साथ ताल मेल हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह जेडीएस को चार लोकसभा सीट देने के लिए सहमत हैं।यह सब कुछ बीजेपी के साथ चुनावी समझौते के तहत हुआ है। गौरतलब है कि दक्षिण भारत के एक अहम राज्य कर्नाटक में बीजेपी हर हाल में ज्यादा सीटों पर रहना चाह रही है। पिछले बार राज्य में पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। वर्ष 2019 में बीजेपी ने राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जेडीएस, कांग्रेस और निर्दलियों को एक- एक सीटों पर संतोष करना पड़ा था।
जेडीएस खेमे में चार लोकसभा सीट
आगामी लोकसभा चुनाव में जेडीएस के साथ गठबंधन पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि मुझे खुशी है कि देवगौड़ा जी ने हमारे प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्होंने पहले ही लगभग चार सीटें फाइनल कर ली है।मैं उनका स्वागत करता हूं।
गौरतलब है कि कर्नाटक में वर्ष 2023 में हुए 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा को 66 और जेडीएस को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

