CM योगी बोले- ‘हिन्दू पर्व आता है तो इन्हें गर्मी लगती है, हमें डेंटिंग पेंटिंग करनी पड़ती है

0
81

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया हैr.सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग हैं, जिनको शांति अच्छी नहीं लगतीहै। जब भी कोई हिन्दू पर्व आता है, इनको गर्मी लगने लगती है और इनकी गर्मी शांत करने के लिए हमें डेंटिंग पेंटिंग करनी पड़ती है।सबको अपनी आस्था से शांति से त्योहार मानाने का हक है लेकिन आस्था की आड़ में तोड़ फोड़ करोगे तो ये सही नहीं है। हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। I Love Mohammad कह कर तोड़ फोड़, आगजनी करोगे, और अपने परिवार वालों के बात ऐसे आतंक फैलाओगे तो माँ चंडी छोड़ेंगी नहीं, ये माँ चंडी का पर्व है ।

सीएम योगी ने कहा कि अगर किसी ने प्रदर्शन करने का दुस्साहस किया और कायरों की तरह बच्चों और महिलाओं को आगे करोगे तो सबको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमने हर जाति, हर समुदाय के लोगों को जोड़ने काम किया, किसी से भेदभाव नहीं किया सबका साथ सबके विकास के लिए सरकार काम कर रही है,लेकिन कुछ लोगों को विकास अच्छा नहीं लगता है वे क्योंकि वे लोग तालिबान व्यवस्था पर विश्वास करते हैं। लेकिन उनकी यह मंशा जन्नत में भी पूरी नहीं होने वाली है, उनको पहले जहन्नुम में जाना होगा।देश विकास कर रहा है लेकिन कुछ लोग विकास नहीं तालिबानी और दारुल इस्लाम की व्यवस्था चाहते हैं जो चलेगी नहीं, उन्हें जन्नत क्या जहन्नुम भी नसीब नहीं होगी।

सीएम योगी ने कहा कि वह समय अब चला गया , जब कांग्रेस, सपा, बसपा इन उपद्रवियों को अपने पास बुलाती थी और उपद्रवियों को छूट देती थी,लेकिन अब डबल इंजन की सरकार है यह छाती पर बुलडोजर चलाना जानती है।

सीएम योगी ने कहा कि हमें अराजकता स्वीकार्य नहीं है। हम सबको सम्मान देंगे, सबको सुरक्षा देंगे लेकिन अगर किसी ने सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया, निर्दोश नागरिकों पर हमला किया तो उसकी कई पीढ़ियों के सामने ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनके लिए एक नजीर बन जाएगा। पर्व और त्योहारों के समय माहौल खराब करना स्वीकार्य नहीं है, मैं फिर कहूंगा कि अगर किसी ने सड़कों पर प्रदर्शन करके उपद्रव करने का दुस्साहस किया तो उनको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here