उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राधे-राधे तो बस शुरुआत है। जिनको हमेशा के लिए विदा होना होता है, उनके लिए ‘राम नाम सत्य’ है।। अब सपा के लिए ‘राम नाम सत्य’ का समय आ रहा है।उन्होंने सपा नेतृत्व पर परिवार केंद्रित राजनीति करने और राम भक्तों की भावनाओं का सम्मान न करने का भी आरोप लगाया।
राधे-राधे, कमल खिला दे’ के नारे पर उन्होंने कहा कि अगर मथुरा जाएंगे तो राधे-राधे, अयोध्या जाएंगे तो जय श्री राम, काशी में जाएंगे तो हर-हर महादेव कहेंगे। हम जिस तीर्थ में जाते हैं वहां की जन भावनाओं के अनुसार संबोधन दिए जाते है।बीजेपी विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चलती है।
अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को होने वाले अयोध्या दौरे पर सीएम योगी ने कहा कि दो नाव की सवारी हमेशा खतरनाक होती है।उसको डूबना ही डूबना होता है। हम भी कह रहे हैं कि अयोध्या जा रहे हैं तो अच्छी बात है। हमारी लाइन पर आ रहे हैं। ये सद्बुद्धि 1990 में आई होती तो राम भक्तों पर गोली क्यों चलाए होते? जब जा रहे हैं तो कम से कम राम भक्तों से एक बार माफी मांग लें।हिदुओं से माफी मांगें कि गलती हो गई थी।माफी मांगने से कोई छोटा थोड़ी होता है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगर 1990 के दशक में सपा नेतृत्व ने थोड़ी समझदारी दिखाई होती, तो राम भक्तों पर गोलियां नहीं चलाई जातीं। उन्हें अब राम भक्तों और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।
सपा नेतृत्व को राम भक्तों और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सपा के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताते हुए कहा कि उसकी राजनीति परिवार तक सीमित है।भाजपा का मतदाता प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक है, जो संविधान और विरासत का सम्मान करता है। उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है।देश और समाज के सामने चुनौती आने पर उसका सामना करना संन्यासी का दायित्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन चुनाव से पहले ही विफल हो चुका है। एक ओर बैठकें चल रही हैं, दूसरी ओर प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं।उन्होंने तंज कसा कि दोनों दलों ने प्याज भी खाया और जूता भी। बीजेपी और एनडीए के सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशियों का चयन पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया से होगा।

