Homeदेशबड़े बेआबरू होकर Lalan singh ने छोड़ा JDU अध्यक्ष का पद, अब...

बड़े बेआबरू होकर Lalan singh ने छोड़ा JDU अध्यक्ष का पद, अब 14 जनवरी के बाद नीतीश कुमार मारेंगे फिर से यू-टर्न!

Published on

 विकास कुमार
बिहार में देखते ही देखते बड़ा सियासी उलटफेर हो गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह की छुट्‌टी हो गई है। ललन सिंह का इस्तीफा अचानक नहीं हुआ है,इसकी पटकथा महीनों पहले लिखी जा चुकी थी। दरअसल पार्टी की कई बैठकों से ललन सिंह गायब रहे थे। ललन सिंह और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के बीच तू-तू.. मैं-मैं की खबर सामने आई थी। ललन सिंह ने अशोक चौधरी को बरबीघा का दौरा करने से मना किया लेकिन वे नहीं माने। इसके दो दिन बाद ही अशोक चौधरी ताम-झाम के साथ बरबीघा पहुंचे। इसके बाद अशोक चौधरी को जमुई के प्रभारी मंत्री से हटा दिया गया,हालांकि नीतीश कुमार, अशोक चौधरी के साथ मजबूती से खड़े रहे।

ललन सिंह की मनमानी पर शिकंजा कसने की तैयारी लंबे अरसे से चल रही थी। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार को लगातार ललन सिंह के अड़ियल रवैये की शिकायत मिल रही थी। इसके कारण वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे थे। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल कायम रखने के लिए ललन सिंह को दरकिनार किया गया है। अब नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की कमान संभाल ली है और अब टिकट बंटवारे की सारी जिम्मेदारी नीतीश कुमार ने हाथों में ले ली है।

ललन सिंह के अध्यक्ष पद से हटने के बाद पटना में जेडीयू वर्करों ने रंग गुलाल उड़ाया। जेडीयू के वर्कर ललन सिंह से इतने नाराज थे कि उनके हटने से उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं अब 14 जनवरी के बाद नीतीश कुमार के फिर से यू टर्न मारने की चर्चा तेज हो गई है। हो सकता है कि लोकसभा चुनाव से ऐन पहले नीतीश कुमार फिर से एनडीए में शामिल हो जाएं। बताया जा रहा है कि जेडीयू के ज्यादातर सांसद भी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। ललन सिंह बीजेपी और जेडीयू के बीच लगातार खाई पैदा कर रहे थे। अब ललन सिंह के अध्यक्ष पद से हटने के बाद नीतीश कुमार एऩडीए में वापसी कर सकते हैं।

Latest articles

विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर, क्या उम्र का पड़ रहा असर

भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली...

हर्षित राणा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत, कप्तान रोहित का निराशाजनक प्रदर्शन

नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले मुकाबले में 4 विकेट से शानदार...

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

More like this

विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर, क्या उम्र का पड़ रहा असर

भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली...

हर्षित राणा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत, कप्तान रोहित का निराशाजनक प्रदर्शन

नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले मुकाबले में 4 विकेट से शानदार...

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...