बीरेंद्र कुमार झा
तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि डीएमके नेता और तमिलनाडु के बिजली मंत्री बालाजी के ठिकानों पर इडी की छापेमारी के एक दिन बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।ईडी की कार्रवाई के दौरान सेंथिल बालाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें ओमानदुरार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तारी के बाद सीने में दर्द की शिकायत
डीएमके नेता और तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।ईडी की कार्यवाही के दौरान सेंथिल बालाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें ओमामदुरार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईडी का छापा उनके तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित घर के अलावा उनके पैतृक निवास के करूर में भी मारा गया है।
सेंथिल की गिरफ्तारी के बाद डीएमके एक्टिव
सेंथिल की गिरफ्तारी के बाद डीएमके पूरी तरह से एक्टिव हो गई है।पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है।डीएमके ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसकी पार्टी बीजेपी की डराने धमकाने की राजनीति से नहीं डरती है।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने घर पर वरिष्ठ मंत्रियों की बुलाई बैठक
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने घर पर वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस मुद्दे पर स्टालिन कानून विशेषज्ञों की टीम के साथ भी बैठक करने वाले हैं। सेंथिल की गिरफ्तारी के बाद राज्यसभा सांसद एनआर एलांगो का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि सेंथिल कोई ईडी ले गई है। हमें नहीं पता कि उन्हें कहां ले जाया गया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सेंथिल के ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने भी रेड की थी।
कैश फॉर जॉब घोटाले में ईडी की दबिश
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने सेंथिल के खिलाफ कथित कैश फॉर जॉब घोटाले की पुलिस और ईडी जांच की अनुमति दी थी। यह मामला 2014 का है,जब सेंथिल अन्नाद्रमुक सरकार में परिवहन मंत्री थे ।सूत्रों के मुताबिक उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत भ छापेमारी भी की जा रही है।

