सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं,कोर्ट ने ईडी को दिया जवाब दाखिल का आदेश

0
51

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए टाल दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को 24 अप्रैल या उससे पहले अपना जवाब दाखिल करने को भी कहा है। केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्हें चुनाव प्रचार से वंचित करने के लिए गिरफ्तारी की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया ईडी को नोटिस

गौरतलब है कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी रिमांड को चुनौती दी है।

जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जल्द सुनवाई की मांग पर कहा कि यह संभव नहीं हैं।दरअसल अरविंद केजरीवाल की ओर से कोर्ट में पेश हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव का हवाला देकर जल्द सुनवाई की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि इतनी जल्दी सुनवाई संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here