चिराग के मंत्री तय:नीतीश के 14 मंत्री बनेंगे, BJP अपने आधे मंत्रियों को बदल सकती है

0
59

नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की अंतिम दौर में हैं।JDU, LJP(R), HAM और RLM ने अपने मंत्रियों के नामों को फाइनल कर लिया है। वहीं, बीजेपी के मंत्रियों के नाम पर दिल्ली में मंथन चल रहा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी केअनुसार म बीजेपी अपने आधे से ज्यादा मंत्रियों को ड्राप कर नए चेहरों को मंत्रिमंडल में ला सकती है।नीतीश कुमार अपनी पार्टी के मंत्रियों को लेकर एक बार फिर से पुराने चेहरों पर ही भरोसा जता सकते हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार बिहार मंत्रिमंडल 32-34 मंत्रियों का हो सकता है। इसमें JDU के और ‌BJP के 15 मंत्री हो सकते हैं। इनके अलावा चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) को 3 मंत्री पद, जीतन राम मांझी की (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की RLM पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है। विधानसभा के मौजूदा नंबर के हिसाब से बिहार में कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

सभी पार्टियां चुनावी जीत के बाद से ही सरकार में अपनी हिस्सेदारी के लिए गुणा- भाग कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, JDU, LJP (R) और HAM ने मंत्री के लिए अपने-अपने नाम तय कर लिए हैं, लेकिन BJP के भीतर पटना से दिल्ली तक मीटिंग का दौर जारी है। रविवार को BJP के टॉप लीडरशिप PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्‌डा के बीच हाई लेवल की मीटिंग हुई।

मंगलवार को BJP ने अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है।इस पद पर उतर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य का को चुन लिया गया है।ये बुधवार को BJP विधायक दल की बैठक में बीजेपी के मंत्रियों के चुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। NDA के विधायक दल को नेता घोषित करने से पहले BJP विधायक दल के नेता और उपनेता का चयन किया जाएगा।

बिहार मंत्री मंडल में उपमुख्यमंत्री के लिए अलग-अलग फॉर्मूले की चर्चा चल रही है।BJP सूत्रों की मानें तो इस बार पार्टी जाति के साथ-साथ नई लीडरशिप के लिहाज से भी अपना उपमुख्यमंत्री चुनने पर विचार कर रही है,ताकि भविष्य के चुनाव के लिए अपनी पार्टी के वोटरों के दायरे का हर क्षेत्र में विस्तार किया जा सके। इसे लेकर निम्न फॉर्मूले पर प्रमुखता से विचार किया जा रहा है:-

पहले फॉर्मूला के अनुसार मौजूदा डिप्टी CM विजय सिन्हा का नाम कटना तय माना जा रहा है, जबकि सम्राट चौधरी अभी भी इस पद के रेस में बने हुए हैं। इसके साथ ही इस बार सवर्ण के साथ-साथ OBC और EBC वर्ग से आने वाले नेता को डिप्टी CM बनाने की चर्चा है।

दूसरे फार्मूला के अनुसार BJP 2020 का फॉर्मूला एक बार फिर लागू कर सकता है । तारकिशोर प्रसाद के साथ रेणु देवी को डिप्टी CM बनाया गया था। इस बात की चर्चा एक बार फिर से तेज है कि BJP किसी महिला को डिप्टी CM बना सकती है।

तीसरे फार्मूला के अनुसार अगर सूत्रों की मानें तो BJP की टॉप लीडरशिप उपमुख्यमंत्री पद के लिए चिराग पासवान के नाम की भी चर्चा कर रही है। BJP चाहती है कि चिराग पासवान अब केंद्र की जगह राज्य की पॉलिटिक्स में एंट्री करें।

चिराग पासवान पहले भी कह चुके हैं कि अब वे अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए केंद्र की जगह बिहार की राजनीति करना चाहते हैं। हालांकि, उपमुख्यमंत्री बनने के सवाल पर न तो चिराग और न ही उनकी पार्टी के नेता कुछ भी बोलने को राजी हो रहे हैं।

पिछली सरकार में JDU कोटे से 13 मंत्री थे। संभव है कि इसमें से 10 मंत्रियों को नई सरकार में फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने के मूड में नहीं है। इनके साथ 4-5 नए नामों को जगह दी जा सकती है।

HAM पार्टी से संतोष मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता के साथ LJP(R) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी मंत्री बन सकते हैं। संभावित मंत्रियों की लिस्ट में संजय पासवान के नाम की भी चर्चा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here