Homeदेशयूसुफ पठान ने विदेश दौरे पर जाने से किया इंकार तो भड़के...

यूसुफ पठान ने विदेश दौरे पर जाने से किया इंकार तो भड़के चिराग पासवान

Published on

बिहार के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चिराग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पर काफी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर यूसुफ पठान को कोई दिक्कत है, तो इस पर बैठकर चर्चा की जा सकती है।लेकिन, दुनिया के सामने इस तरह की बातों को उजागर करना मुझे नहीं लगता कि यह देशहित में है।

भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मामले में बेनकाब करने के लिए कई देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को भेजने का फैसला किया है।इन प्रतिनिधि मंडलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं को भी शामिल किया गया है।सरकार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को भी शामिल किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं होंगे।

इस दौरान जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल किया तो चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए बिहार में कोई वैकेंसी नहीं है। बिहार में मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए बिहार में चुनाव लड़ेगी और चुनाव के बाद जीत दर्ज कर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से नीतीश कुमार ही आगामी विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे।

Latest articles

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...

ये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर सीधे पाचन...

More like this