Homeदुनियाचीन की धमकी : ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करने वालों के...

चीन की धमकी : ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करने वालों के सिर तोड़ दिए जायेंगे !

Published on

न्यूज़ डेस्क
एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है तो दूसरी तरफ हमास और इजराइल के बीच घमासान जारी है। इसी बीच चीन ने ताइवान के पास युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। चीन के इस खेल से ताइवान परेशान है और चीनी युद्धाभ्यास की तस्वीर को दुनिया के सामने साझा किया है। ताइवान के इस प्रयास से चीन काफी नाराज हो गया है।   

चीन ने  कहा कि ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करने वालों के ‘सिर तोड़ दिए जाएंगे और खून बहेगा।’ चीन ने कहा स्वशासित द्वीप ताइवान के आसपास उसके सैन्य अभ्यास का उद्देश्य ‘गंभीर चेतावनी’ देना है। ताइवान की नौसेना ने चीनी युद्धाभ्यास का चित्र साझा किया है। 

दरअसल, हाल ही में ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग ने पद की सपथ ली है, इस दौरान उन्होंने अपने 30 मिनट के भाषण में चीन को जमकर चेतावनी दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि चीन अब ताइवान को धमकाना बंद कर दे। इस दौरान उन्होंने ताइवान जलडमरूमध्य में शांति बनाए रखने की बात कही थी और ताइवान में लोकतंत्र की रक्षा करने की कसम खाई थी, जिसके बाद चीन बौखला गया है। 

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान कोस्ट गार्ड ने उत्तरी ताइवान के तट से दूर पेंगजिया द्वीप के उत्तर-पश्चिम का एक चित्र साझा किया है, जिसमें चीनी सैन्य जहाज नजर आ रही है। 

एएफपी ने बताया कि चीन ने युद्ध अभ्यास के तहत नौसेना के जहाजों और सैन्य विमानों से ताइवान को घेर लिया, जिसका उद्देश्य स्व-शासित द्वीप को दंडित करना था। क्योंकि ताइवान के नए राष्ट्रपति ने लोकतंत्र की रक्षा करने की कसम खाई थी। 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने ताइवान द्वीप के चारों ओर चीनी सैन्य अभ्यास को ‘गंभीर चेतावनी’ बताया है। उन्होंने कहा चीन जब ताइवान को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेगा तो ताइवान की स्वंत्रता की मांग करने वालों के सिर तोड़ दिए जाएंगे। इस दौरान चारों तरफ सिर्फ खून बहेगा।  

दरअसल, चीन हमेशा से ताइवान को चीन का अंग बताता आ रहा है। चीन ताइवान को कभी भी अलग राष्ट्र की मान्यता नहीं देना चाहता है। दूसरी तरफ ताइवान के लोग चाहते हैं कि चीन उसपर अपना अधिकार जताना बंद कर दे। अब चीन ने बगैर नाम लिए पूरी दुनिया को धमकी दी है। 

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...