Homeदेशचीन की नई तकनीक! अब रोबोट पैदा करेंगे बच्चें, जानें क्या है...

चीन की नई तकनीक! अब रोबोट पैदा करेंगे बच्चें, जानें क्या है तकनीक

Published on

सोचिए, अगर एक दिन ऐसा आ जाए जब कोई रोबोट इंसानों की तरह गर्भ धारण कर सके और नौ महीने बाद बच्चे को सुरक्षित जन्म दे? यह अब सिर्फ़ कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत बनने की दिशा में पहला कदम है।चीन के शोधकर्ता एक ऐसे ह्यूमनॉइड प्रेग्नेंसी रोबोट पर काम कर रहे हैं जो आर्टिफ़िशियल गर्भाशय के ज़रिए भ्रूण को जन्म तक पाल सकेगा।

चीन की टेक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अनोखे प्रोजेक्ट का नेतृत्व डॉ. झांग क़ीफ़ेंग कर रहे हैं जो सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं।पारंपरिक इन्क्यूबेटर केवल प्रीमैच्योर शिशुओं को संभालने में मदद करते हैं लेकिन यह रोबोट गर्भाधान से लेकर डिलीवरी तक पूरे गर्भकाल का अनुभव देगा।

इस ह्यूमनॉइड के पेट के भीतर एक कृत्रिम गर्भाशय लगाया जाएगा।इसमें आर्टिफ़िशियल ऐम्नियोटिक फ़्लूइड भरा होगा जो भ्रूण के विकास के लिए इंसानी गर्भाशय जैसी परिस्थितियां प्रदान करेगा। पोषण की आपूर्ति एक विशेष ट्यूब के ज़रिए होगी बिल्कुल वैसे ही जैसे प्राकृतिक गर्भ में प्लेसेंटा शिशु को पोषण देता है।

डॉ. झांग के अनुसार यह विचार पूरी तरह नया नहीं है। कुछ साल पहले वैज्ञानिकों ने एक प्रिमैच्योर भेड़ के शिशु को “बायोबैग” नामक आर्टिफिशियल गर्भ में पाला था।वह न केवल ज़िंदा रहा बल्कि सामान्य रूप से विकसित हुआ।अब उनकी टीम इसी तकनीक को एक नए स्तर पर ले जा रही है जहां भेड़ से इंसानी-नुमा रोबोट तक का सफ़र तय किया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक इस प्रेग्नेंसी रोबोट का पहला प्रोटोटाइप अगले साल तक तैयार हो सकता है।इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख युआन (लगभग 12.96 लाख रुपये) बताई जा रही है।

इतनी क्रांतिकारी खोज अपने साथ कई सवाल भी लाती है।क्या समाज रोबोट से जन्मे बच्चों को स्वीकार करेगा? क्या कानून उन्हें इंसानों जैसा दर्जा देंगे? रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुआंगदोंग प्रांत की सरकार के साथ इस विषय पर बातचीत शुरू हो चुकी है और नीतिगत ड्राफ्ट व कानूनी ढांचे तैयार किए जा रहे हैं।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this