BRO बिछा रही सड़कों का जाल, उत्तराखंड में सड़क से अब महज 200 मीटर दूर रह गयी चीन सीमा

0
155

देहरादून: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) चीन सीमा पर सड़कों का जाल बिछा रहा है। चीन सीमा के 200 मीटर समीप तक सड़क निर्माण किया जा चुका है। अब इस नवनिर्मित सड़क पर ब्लैक टॉप का कार्य किया जाना है। इसके अलावा एक और सड़क निर्माणाधीन है जिसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

चीन सीमा पर कई सड़कों का निर्माण कर रही बीआरओ

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा पर बीआरओ कई सड़कों का निर्माण कर रहा है। इसी वर्ष बीआरओ के दो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी,जिनमें एक सड़क 16 किमी व एक 17 किमी लंबी थी। 16 किमी लंबी सड़क पर इसी वर्ष जुलाई से कार्य शुरू हुआ था जिसका कटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। अब इस सड़क पर ब्लैक टॉप का कार्य किया जाना है। सड़क के अंतिम छोर से मात्र करीब 200 मीटर आगे चीन सीमा है। वहीं 17 किमी लंबी सड़क पर भी कटिंग कार्य काफी हो चुका है। सड़क के अंतिम छोर से भी मात्र 300 मीटर आगे चीन सीमा है।

सेना वाहन करेंगे निर्बाध रूप से आवाजाही

बीआरओ का कहना है कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं भैरव घाटी से नलांग तक करीब 23 किमी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया हे। इस पूरे दायरे में सात मीटर ब्लैक टॉप सड़क का निमार्ण किया गया हे। जिससे अब निर्बाध रूप से सेना के बड़े वाहन यहां आवाजाही कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here