Homeदेशचंदौली में राजकीय विद्यालय का छज्जा गिरा, तीन लोग मलबे में दबे,...

चंदौली में राजकीय विद्यालय का छज्जा गिरा, तीन लोग मलबे में दबे, एक की मौत

Published on

बीरेंद्र कुमार
उत्तर प्रदेश के चंदौली में राजकीय विद्यालय का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया। इस छज्जा के गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस अपनी करवाई में जुट गई है। इस हादसे से इलाके में मातम पसर गया है।

भरभराकर गिरा छज्जा

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय विद्यालय डीघवट का भवन पहले से खस्ताहाल था। मंगलवार को राजकीय विद्यालय डीघवट का छज्जा भरभरा कर गिर गया ।इस छज्जा के गिरने से 3 लोग मलबे में दब गए।स्थानीय लोगों ने मलबे से लोगों को निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया , जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों के साथ मलवा हटाने में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवा में दबने वाले की पहचान डीघवट निवासी नीरज दिनेश और सत्येंद्र के रूप में की गई है। घटना की जानकारी होती पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे लोग बचाव कार्य में जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आगे की कार्यवाही में जुट गई ।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मंगवा कर मलबे को हटाया। लेकिन इससे पहले ही नीरज की मौके पर मौत हो गई थी।दिनेश और सत्येंद्र को मलबे से निकालकर इलाज के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी होते ही एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

हाल ही में फटा था ऑक्सीजन सिलेंडर

पिछले साल दिसंबर महीने में भी चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रवि नगर में दयाल अस्पताल के पास गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय उसमें ब्लास्ट हो गया था, जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।धमाका इतना तेज था कि 2 किलोमीटर दूर तक इस विस्फोट की आवाज सुनाई पड़ी थी।इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this