HomeदेशOBC Elgar Parishad: छगन भुजबल का मनोज जरांगे पर तीखा हमला, बोले-...

OBC Elgar Parishad: छगन भुजबल का मनोज जरांगे पर तीखा हमला, बोले- ‘सास के घर नहीं, जेल में खाई है दो साल रोटी’

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल पर जमकर हमला बोला है। अंबाड में आयोजित ओबीसी एल्गार परिषद की रैली में उन्होंने जरांगे की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वे अपनी मेहनत का खाते हैं, तुम्हारी तरह सास के घर पर टुकड़े नहीं तोड़ता। उन्होंने कहा कि जब मंडल कमीशन ने आरक्षण दिया फिर भी कुछ लोग कोर्ट चले गए थे,तब सुप्रीम कोर्ट में नौ जज बैठे थे। इसमें पूर्व जस्टिस पीबी सावंत भी थे,लेकिन इस बार कोर्ट ने कहा कि ओबीसी का मुद्दा सही है और उन्हें आरक्षण दिया जाना चाहिए। भुजबल ने कहा कि तब दो सौ एक जातियों को ओबीसी में शामिल किया गया था।

वहीं मनोज जरांगे पाटिल ने भी भुजबल पर पलटवार किया है,जरांगे ने कहा कि भुजबल की भाषा निम्न स्तर की है और वह बूढ़े हो गए हैं। जरांगे ने आरोप लगाया कि भुजबल राज्य में माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने यह कहकर बात खत्म कर दी कि मराठा समाज अब भुजबलों को महत्व नहीं देता।

साफ है कि आरक्षण के नाम पर महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद पैदा हो गया है। शिंदे सरकार को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए क्योंकि मराठा और ओबीसी समाज में आरक्षण के मुद्दे पर लगातार तनाव बढ़ रहा है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this