कांग्रेस के संगठन में बदलाव, कई राज्यों के बदले गए प्रभारी

0
116

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुजरात हिमाचल और एमसीडी के चुनाव नतीजों से पहले कई राज्यों में अपने प्रभारी बदले हैं। कांग्रेस ने अजय माकन की जगह सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी के रूप में बीते नवंबर के महीने में पद छोड़ दिया था। इसके साथ ही कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ और शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। नई नियुक्तियों को लेकर महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है।

अजय माकन ने जताई खुशी

छत्तीसगढ़ में पीएल पुनिया की जगह दलित समाज से ही आने वाली हरियाणा की नेता कुमारी शैलजा लेंगी। शक्ति सिंह गोहिल हरियाणा के साथ ही दिल्ली के प्रभारी भी बने रहेंगे। सुखजिंदर रंधावा को राजस्थान का प्रभारी बनाए जाने पर अजय माकन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया कि, “इस नियुक्ति से मुझे बेहद खुशी हो रही है। सुखजिंदर सिंह रंधावा को शुभकामनाएं। वह एक सक्षम नेता हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अच्छा व्यक्ति नियुक्त किया है।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव

शैलजा ने पुनिया, रंधावा ने अजय माकन और गोहिल ने विवेक बंसल का स्थान लिया है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये बदलाव आए हैं। दोनों राज्यों में वर्तमान में कांग्रेस सत्ता में है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक संदेश में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में ये नियुक्तियां की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here