Homeदेशआरक्षण संशोधन बिल 2023, सदन में पास

आरक्षण संशोधन बिल 2023, सदन में पास

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

नीतीश सरकार ने गुरुवार को बिहार विधानसभा आरक्षण संशोधन बिल 2023 को विधानसभा में पेश किया। नीतीश सरकार की ओर से बिहार विधानसभा में इस बिल को संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने पेश किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। जातीय सर्वे के रिपोर्ट के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया। इस बिल पर बीजेपी का भी समर्थन रहा। इसके पास होने के बाद शिक्षण संस्थानों में आरक्षण और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीमा बढ़ जाएगी। इससे पहले नीतीश कुमार के बयान पर गुरुवार की सुबह विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया था।विधानसभा स्पीकर ने सभी से शांत रहने की अपील भी की। लेकिन कोई शांत रहने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। इसके कारण सदन के पहले सत्र की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। विधानसभा से इस बिल के पास होने के बाद,इसे विधान परिषद में पेश किया जाएगा। इसके बाद इस बिल को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

क्या होगा अब आरक्षण का नया प्रतिशत

जाति जनगणना के आंकड़े जारी करने के बाद नीतीश सरकार बिहार में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण को 16 से बढ़कर 20% कर देगी ,अनुसूचित जनजातियों को एक से बढ़कर 2% आरक्षण दिया जाएगा,पिछड़ा अति पिछड़ा 30 से बढ़कर 43% आरक्षण का हकदार होंगे।आर्थिक कमजोर वर्ग का आरक्षण 10 प्रतिसत का 10 % ही बना रहेगा।इस प्रकार बिहार में अब कुल 75% आरक्षण हो जाएगा।आरक्षण का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव को नीतीश कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी है। आरक्षण 50% से बढ़कर 65% करने का प्रस्ताव है ।आर्थिक कमजोर वर्ग का 10% जोड़ दें तो आरक्षण 75% हो जाएगा।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this