Homeदेशकल शुक्रवार को ढाई बजे होगी चंद्रयान -3 मिशन की लॉन्चिंग, वैज्ञानिक पहुंचे...

कल शुक्रवार को ढाई बजे होगी चंद्रयान -3 मिशन की लॉन्चिंग, वैज्ञानिक पहुंचे तिरुपति मंदिर !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
कल शुक्रवार को ढाई बजे चंद्रयान -3 मिशन की लॉन्चिंग हो जाएगी। मिशन का काउंट डाउन जारी है। लेकिन मिशन लॉन्चिंग से  पहले वैज्ञानिकों की टीम ने आज गुरुवार को तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की है।टीम ने अपने साथ चंद्रयान-3 का एक छोटा मॉडल भी लिया था। मंदिर पहुंचने वालों में इसरो चीफ एस सोमनाथ भी शामिल थे। पूजा के बाद इसरो चीफ ने कहा कि भारत कल दोपहर 2:35 बजे अपना तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए और यह 23 अगस्त के बाद किसी भी दिन चंद्रमा पर उतर जाए।
               इसरो चीफ के अलावा इसरो के वैज्ञानिक सचिव शांतनु बटवूडेकर समेत इसरो के कई वैज्ञानिक भी मंदिर पहुंचे।  एक वैज्ञानिक ने तिरुपति मंदिर में पूजा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर हमारा मिशन है, जिसकी लॉन्चिंग कल यानी शुक्रवार को निर्धारित है।
              राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला के निदेशक अमित कुमार पात्रा, चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक वीरमुथु वेल, चंद्रयान-3 की एसोसिएट परियोजना निदेशक कल्पना कालहस्ती और इसरो के अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक भी मंदिर में भगवान तिरुपति का आशीर्वाद लेने वाली टीम में शामिल थे।
            बता दें कि चंद्रयान-3, भारत का तीसरा चंद्र रिसर्च मिशन, भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा और चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगा। इसरो ने एक ट्वीट में कहा कि मिशन रेडीनेस समीक्षा पूरी हो गई है। बोर्ड ने लॉन्च को अधिकृत कर दिया है। उलटी गिनती कल से शुरू होगी। इसे जीएसएलवी मार्क 3 (एलवीएम 3) हेवी-लिफ्ट लॉन्च वाहन पर लॉन्च किया जाएगा।
                   चंद्रयान-2 मिशन को 2019 में सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान चुनौतियों का सामना करने के बाद यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का एक और प्रयास होगा। इससे पहले लॉन्च रिहर्सल को इसरो ने पूरा कर लिया है। बता दें कि इसरो ने नागरिकों को श्रीहरिकोटा की दर्शक दीर्घा से बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण को देखने के लिए आमंत्रित किया है।

Latest articles

डॉक्टर नाओमी वोल्फ ने बिल गेट्स और दवा अपराध को मानवता विरुद्ध बताया

दिल्ली के प्रसिद्ध ताज पैलेस में आयोजित हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 7...

स्टेज पर नहीं बुलाया, अभी तक रूठा है पाकिस्तान, ICC भी कर रहा PCB को इग्नोर!

पाकिस्तान में अब भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा छाया हुआ है।अब पूर्व क्रिकेटर...

संभल में अनुज चौधरी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च, खूब वायरल हो रहा वीडियो

होली और जुमे की नमाज वाले बयान को लेकर चर्चा में आए संभल के...

एमके स्टालिन ने’₹’ का बदला सिंबल, तो BJP नेता अन्नामलाई ने साधा निशाना

तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

More like this

डॉक्टर नाओमी वोल्फ ने बिल गेट्स और दवा अपराध को मानवता विरुद्ध बताया

दिल्ली के प्रसिद्ध ताज पैलेस में आयोजित हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 7...

स्टेज पर नहीं बुलाया, अभी तक रूठा है पाकिस्तान, ICC भी कर रहा PCB को इग्नोर!

पाकिस्तान में अब भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा छाया हुआ है।अब पूर्व क्रिकेटर...

संभल में अनुज चौधरी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च, खूब वायरल हो रहा वीडियो

होली और जुमे की नमाज वाले बयान को लेकर चर्चा में आए संभल के...