Homeदेशएजेएसयू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी केंद्रीय कैबिनेट में हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज

एजेएसयू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी केंद्रीय कैबिनेट में हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेज 3 वाली सरकार को लेकर मंत्रिमंडल का गठन भी हो गया और उनके बीच विभागों का बंटवारा भी हो गया। लेकिन इस सब के बीच जो सांसद केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे, वे मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए से काफी नाराज चल रहे हैं। एनडीए के घटक दल के ऐसे नेताओं में झारखंड के एजेएसयू के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी शामिल है।चंद्रप्रकाश चौधरी ने एनडीए के घटक दल एजेएसयू के टिकट पर गिरिडीह से लगातार दूसरी बार लोकसभाव का चुनाव जीता है।

मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त कर रहे चंद्रप्रकाश चौधरी

गिरिडीह से एनडीए के घटक दल एजेएसयू के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का कहना है कि एनडीए की बैठक मैं घटक दलों को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही गयी थी, लेकिन मंत्रिमंडल गठन में एजेएसयू पार्टी को दरकिनार कर दिया गया। गठबंधन धर्म के तहत सभी दलों को सम्मान मिलना चाहिए और पार्टी स्तर पर हम सभी इस मामले पर विचार कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

सुदेश महतो का नहीं आया कोई बयान

चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ता और शुभचिंतक फोन कर यही पूछ रहे हैं कि मीडिया में अंत तक आपका नाम चलता रहा, फिर आपके नाम को कैसे ड्रॉप किया गया। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। हालांकि एजेएसयू सुप्रीमो सुदेश महतो की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

झारखंड में एजेएसयू के साथ पुराना गठबंधन है बीजेपी का

झारखंड में एजेएसयू और बीजेपी का गठबंधन काफी पुराना है। गठबंधन में रहते हुए यह दोनों दल एक दूसरे को काफी फायदा पहुंचाते हैं। बीते दिनों जब-जब भी भारतीय जनता पार्टी की अल्पमत या बहुमत की सरकार रही एजेएसयू इस सरकार का हिस्सा रहा। 2019 ईस्वी में विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों राजनीतिक दल एजेएसयू और बीजेपी के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया था, जिसका खामियाजा झारखंड में दोनों ही दलों को भुगतना पड़ा था और झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में जेएमएम कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार बनी थी जो अभी भी चल रही है।गौरतलब है कि झारखंड में 2024 के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...