यूपी के चंदौली ने राहुल की जनसभा में भारी भीड़ ,सरकार पर साधा निशाना

0
137

न्यूज़ डेस्क
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यूपी में प्रवेश कर गई। चंदौली में राहुल की विशाल सभा भी आयोजित की गई। इस सभा में काफी भीड़ थी। बड़ी संख्या में युवा लोग उपस्थित हुए थे। सड़क के किनारे नबाडी संख्या में महिलाये भी कड़ी थी और राहुल गाँधी जिंदाबाद के नारे लगा रही थी।

राहुल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अरबपतियों के लिए कालीन बिछी है, गरीबों के लिए कुछ नहीं। टीवी में ऐश्वर्या राय डांस करते हुए और अभिताभ बच्चन बल्ले बल्ले करते दिखेंगे… किसी गरीब की समस्या नहीं। जनता से पूछा राम मंदिर आयोजन में क्या कोई गरीब दिखा, मजदूर दिखा…. दिखे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अडानी और अंबानी। चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनसभा के में राहुल गांधी ने अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम 6 बार लिया।

नेशनल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बॉर्डर पर आते ही पता चल गया कि यूपी में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हम भाषण नहीं देते, आपसे 7-8 घंटे मिलते हैं, आपका दुख दर्द सुनते हैं फिर आखिर में 15 मिनट बोलते हैं।

जनसभा स्थल से महज 400 मीटर दूरी पर स्थित शहीद स्मारक के लिए भी राहुल गांधी कार से पहुंचे। जनसभा के मंच तक भी राहुल गांधी ओपन कार से पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here